लाइव न्यूज़ :

कोरोना महामारी के बीच तोक्यो ओलंपिक में प्रोटोकॉल से जुड़ी हर जानकारी एक नियम पुस्तिका में

By भाषा | Updated: January 27, 2021 14:07 IST

Open in App

तोक्यो, 27 जनवरी (एपी) कोरोना महामारी के बीच तोक्यो ओलंपिक फिर स्थगित होने या रद्द किये जाने की अटकलों के बीच आयोजक और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति एक नियम पुस्तिका लाने जा रहे हैं जिसमें जापान में खिलाड़ियों और स्टाफ के लिये स्वास्थ्य और सुरक्षा प्रोटोकॉल से जुड़ी हर छोटी बड़ी जानकारी होगी ।

यह नियम पुस्तिका अगले सप्ताह तक आयेगी जिसमें बताया होगा कि कैसे 15400 ओलंपिक और पैरालम्पिक खिलाड़ी और हजारों की संख्या में अन्य ओलंपिक के दौरान जापान आ सकते हैं ।

आईओसी मीडिया विभाग की प्रमुख लूसिया मोंटानारेला ने कहा ,‘‘हमने चार अलग अलग परिस्थितियों की कल्पना की है । एक जिसमें यात्रा संबंधी पाबंदियां होंगी और दूसरी जिसमें महामारी पूरी तरह से खत्म हो चुकी होगी ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘मौजूदा हालात ऐसे ही हैं जिसमें महामारी अभी गई नहीं है और कुछ देश इस पर काबू पा सके हैं, कुछ नहीं ।’’

इस किताब में तोक्यो में सुरक्षित बायो बबल बनाने और बदलते प्रोटोकॉल संबंधी जानकारी दी जायेगी । ओलंपिक 23 जुलाई से और पैरालम्पिक 24 अगस्त से शुरू होंगे ।

जापान आने वाले खिलाड़ियों, कोचों, जजों, मीडिया, प्रसारकों , वीआईपी सभी को कुछ दिन पृथकवास में रहना होगा । इसके अलावा हवाई अड्डे पर , जापान पहुंचने पर और खेलगांव में टेस्ट होते रहेंगे ।

लूसिया ने कहा ,‘‘हमें पता है कि चुनौती बहुत बड़ी है ।एक खेल के 200 खिलाड़ियों के लिये बबल बनाना और विभिन्न खेलों के हजारों खिलाड़ियों के लिये बबल बनाने में फर्क है ।’’

आईओसी अध्यक्ष थॉमस बाक ने कहा है कि टीकाकरण बाध्यता नहीं है लेकिन हर प्रतिभागी को टीका लगवा लेना चाहिये । दूसरी ओर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस सप्ताह कहा है कि स्वास्थ्यकर्मी और वरिष्ठ नागरिकों पर ओलंपिक में भाग ले रहे खिलाड़ियों को तरजीह नहीं दी जानी चाहिये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!