लाइव न्यूज़ :

पूरे देश को भारतीय ओलंपिक दल पर गर्व है : राष्ट्रपति कोविंद

By भाषा | Updated: August 14, 2021 19:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अगस्त राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को कहा कि तोक्यो ओलंपिक में भारत का प्रदर्शन शानदार था और पूरे देश को खिलाड़ियों पर फख्र है।

कोविंद ने यहां राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में तोक्यो ओलंपिक 2020 में हिस्सा लेने वाले भारतीय दल की जलपान कार्यक्रम पर मेजबानी की।

राष्ट्रपति भवन के बयान के अनुसार खिलाड़ियों से बातचीत करते हुए राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि पूरे देश को उन पर गर्व है जिन्होंने अपने प्रदर्शन से देश को गौरवान्वित किया है।

उन्होंने कहा कि ओलंपिक में भागीदारी के इतिहास में इस भारतीय दल ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

भारतीय दल ने तोक्यो ओलंपिक में एक स्वर्ण सहित कुल सात पदक हासिल किये जिसमें दो रजत भी शामिल थे।

उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों की उपलब्धियों ने युवाओं को खेलों में हिस्सा लेने के लिये प्रेरित किया।

उन्होंने कहा, ‘‘ज्यादातर खिलाड़ी अपने खेल करियर की शुरूआत में हैं। तोक्यो में जिस जज्बे और कौशल के साथ सभी खिलाड़ियों ने प्रदर्शन किया, उससे आने वाले समय में खेल की दुनिया में भारत की उपस्थिति प्रभावशाली होगी। ’’

बयान के अनुसार राष्ट्रपति ने पूरे भारतीय दल को उनके उत्कृष्ट प्रयासों के लिये बधाई दी।

इस बयान के अनुसार उन्होंने साथ ही कोचों, सहयोगी स्टाफ, परिवार के सदस्यों और शुभचिंतकों की भूमिका की प्रशंसा की जिन्होंने खिलाड़ियों की तैयारियों में योगदान दिया।

उपराष्ट्रपति एम वेंकेया नायडू भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!