लाइव न्यूज़ :

इंग्लैंड की रणनीति, सोच और संयोजन सभी कुछ गलत रहा : पोंटिंग

By भाषा | Updated: December 28, 2021 13:08 IST

Open in App

मेलबर्न, 28 दिसंबर आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने तीसरे एशेज टेस्ट में इंग्लैंड की शर्मनाक हार के बाद कहा कि उसकी रणनीति, सोच और टीम संयोजन सभी कुछ गलत था ।

पोंटिंग ने ‘चैनल नाइन’ से कहा ,‘‘ उन्होंने ब्रिसबेन में पहले टेस्ट में चयन को लेकर सही फैसले नहीं लिये क्योंकि उनकी नजरें एडीलेड और मेलबर्न टेस्ट पर थी । उसके बाद एडीलेड और एमसीजी में भी हालात नहीं सुधरे ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ शुरू ही से अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम चुननी चाहिये और देखना चाहिये कि प्रदर्शन कैसा रहता है ।ब्रिसबेन में जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड को बाहर रखना समझ से परे था । इसके साथ ही टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला भी अजीब था ।’’

ब्रिसबेन में इंग्लैंड ने मार्क वुड, क्रिस वोक्स और ओली रॉबिनसन को बेन स्टोक्स के साथ उतारा । एडीलेड में वुड को आराम दिया गया जबकि वह अच्छी लय में थे ।

पोंटिंग ने कहा ,‘‘ इंग्लैंड की रणनीति, सोच और संयोजन सभी कुछ गलत था और इसका उसे खामियाजा भुगतना पड़ा । ब्रिसबेन में पहला मैच हारने के बाद से वे वापसी नहीं कर सके क्योंकि उनकी रणनीति एडीलेड के लिये थी जहां भी वे हार गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!