लाइव न्यूज़ :

जीत के साथ सत्र का अंत करने की कोशिश करेंगे ईस्ट बंगाल और ओडिशा

By भाषा | Updated: February 26, 2021 18:48 IST

Open in App

बामबोलिम, 26 फरवरी प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुके एससी ईस्ट बंगाल और ओडिशा एफसी शनिवार को यहां अपने अंतिम मैच में जीत दर्ज करके इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) का सकारात्मक अंत करने की कोशिश करेंगी।

इन दोनों टीमों की अंक तालिका में स्थिति एक जैसी है। ओडिशा जहां 11 टीमों की तालिका में सबसे नीचे है वहीं ईस्ट बंगाल नौवें स्थान पर है।

गोल करने के मामले में ईस्ट बंगाल काफी पीछे है। उनके भारतीय फारवर्ड भी नाकाम रहे हैं। जेजे लालपेखलुआ, सीके विनिथ और बलवंत सिंह जैसे बड़े नामों के बावजूद कोच बॉबी फाउलर को निराशा हाथ लगी।

ओडिशा को भी इसी तरह के दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। डिएगो मौरिसियो को छोड़कर कोई और खिलाड़ी आगे आकर गोल करने की जिम्मेदारी नहीं ले सका।

ओडिशा के कोच स्टीवन डियास मानते हैं कि उनकी टीम गलतियों से सीख लेगी और अगले सत्र में मजबूत वापसी करेगी।

कोच ने कहा, “जब आपके पास एक खराब सत्र होता है तो इस बुरे सत्र से बहुत सारी अच्छी चीजें सीखने को मिलती हैं। यही हम सब कर रहे हैं। यह सत्र हमारे लिए अच्छा नहीं है, लेकिन इस सत्र से सीखने के लिए बहुत सी चीज़ें हैं ताकि हम अगले सत्र को बेहतर बना सकें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदोस्ती जिंदाबाद?, वानखेड़े स्टेडियम में कोहली जा रहे थे और रोहित ने आवाज दी और दौड़े विराट, वीडियो

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

क्राइम अलर्टचॉल में प्लास्टर का हिस्सा और छत का पंखा गिरने से आसिफ खान को सिर में चोट और 3 साल की अस्मा खान के पैरों में चोट

क्राइम अलर्टशादी से लौट रहे थे, बस पर ट्रक पलटा?, 6 की मौत और 24 घायल, वीडियो

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!