लाइव न्यूज़ :

डुप्लेसिस की शतकीय पारी से दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका पर बड़ी बढ़त कायम की

By भाषा | Updated: December 28, 2020 20:00 IST

Open in App

सेंचुरियन, 28 दिसंबर (एपी) कप्तानी के बोझ से मुक्त होने के बाद दिग्गज बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन करियर की सर्वश्रेष्ठ 177 रन की नाबाद पारी खेली जिसकी मदद से दक्षिण अफ्रीका ने सोमवार को चाय के विश्राम तक 169 रन की बढ़त कायम कर ली।

चाय के विश्राम के लिए खेल रोके जाते समय दक्षिण अफ्रीका ने छह विकेट पर 565 रन का बड़ा स्कोर खड़ा कर लिया है। श्रीलंका ने पहली पारी में 396 रन बनाये थे।

श्रीलंका के चार गेंदबाज इस दौरान चोटिल हो गये जिसमें लेग स्पिनर वानिंदु हासरंगा ही गेंदबाजी के लिए वापस मैदान पर आये, लेकिन वह भी लय में नहीं दिख रहे थे। ऑफ स्पिनर धनंजय डिसिल्वा पहले दिन बल्लेबाजी के दौरान चोटिल हुए थे जबकि तेज गेंदबाज कासुन राजिता मैच के दूसरे दिन सिर्फ 13 गेंद फेंकने के बाद लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर चले गये। टीम के दूसरे तेज गेंदबाज वानिंदु हसरंगा भी चोट के कारण पूरे सत्र मैदान से बाहर रहे।

डुप्लेसिस ने दो साल में पहली बार शतकीय पारी खेली है। यह उनके करियर का 10वां शतक है। उन्होंने इस दौरान 23 चौके लगाये।

डुप्लेसिस ने इस दौरान तीन बड़ी साझेदारी की जिसमें तेंबा बाउमा (71) के साथ पांचवें विकेट के लिए 179 रन जोड़ेने के बाद वियान मुल्दर (36) के साथ उन्होंने छठे विकेट के लिए 77 रन की साझेदारी की। केशव महाराज (43) के साथ उन्होंने अब तब 89 रन की अटूट साझेदारी कर ली है।

दक्षिण अफ्रीका ने दिन की शुरूआत चार विकेट पर 317 रन से किया था और श्रीलंका को दोनों सत्र में एक-एक सफलता मिली। बाउमा लंच से पहले जबकि मुल्दर दूसरे सत्र में आउट हुए।

बाउमा हरफनमौला दासुन शनाका (92 रन पर दो विकेट) की गेंद पर विकेट के पीछे लपके गये जबकि मुल्दर को हसरंगा (143 रन पर दो विकेट) ने आउट किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअब डील पक्की! भारत-अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट की फाइनल तैयारी शुरू, खुलेंगे निवेश के नए रास्ते

पूजा पाठPanchang 21 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारतफ्री में पढ़ें विदेश के टॉप विश्वविद्यालयों में! भारत सरकार दे रही है 125 छात्रों को स्कॉलरशिप, जानें कैसे करें अप्लाई

पूजा पाठRashifal 21 April 2026: इन 4 राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा आज का दिन, जीवन में आएगी खुशहाली

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!