लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रिया में लॉकडाउन के कारण डेविस कप फाइनल्स में नहीं होंगे दर्शक

By भाषा | Updated: November 22, 2021 19:09 IST

Open in App

तूरिन, 22 नवंबर (एपी) ऑस्ट्रिया में लॉकडाउन लागू होने के कारण इंसब्रुक  में होने वाले डेविस कप टेनिस मैचों के दौरान प्रशंसकों को स्टेडियम में आने की अनुमति नहीं होगी। इटली के तूरिन में हालांकि स्टेडियम की क्षमता के 60% होंगे तो वही स्पेन के मैड्रिड में स्टेडियम की क्षमता के 75 प्रतिशत  दर्शकों को अनुमति दी गयी है।

पिछले साल कोरोना वायरस महामारी के कारण टूर्नामेंट  को रद्द करने के बाद आयोजक नये प्रारूप में इसका आयोजन कर रहे है लेकिन वह दर्शकों की गैरमौजूदगी नहीं चाहते थे।

दो साल पहले (2019) सात दिनों के अंदर 18 टीमों की स्पर्धा करने पर डेविस कप के आयोजकों की आलोचना हुई थी। तब खिलाड़ियों ने मैचों के बीच में विश्राम नहीं मिलने की शिकायत की थी। इस परेशानी से निपटने के लिए इस बार तीन अलग-अलग शहरों में इसका आयोजन हो रहा जो 11 दिनों तक चलेगा।

यूरोप में कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर बढ़ रहे है जिसने टेनिस की सबसे पुरानी टीम प्रतियोगिता के लिए स्थिति मुश्किल कर दी है।

फ्रांस के युगल विशेषज्ञ ह्यूजेस हर्बर्ट ने कहा, ‘‘ मैं ऑस्ट्रिया के लिए दुखी हूं, इस इसके (कोरोना वायरस) बहुत सारे मामले आ रहे हैं। मैं इस प्रतियोगिता के लिए दुखी हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ डेविस कप ऐसी प्रतियोगिता है, जिसे हम दर्शकों से भरे स्टेडियम में खेलने के आदी है।’’

फ्रांस  ब्रिटेन और चेक गणराज्य के साथ एक समूह में है, जिसके मुकाबले इंसब्रुक में खेले जायेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!