लाइव न्यूज़ :

पंजाब के मोहाली में ‘ड्राइव थ्रू’ टीकाकरण सुविधा शुरू

By भाषा | Updated: May 12, 2021 19:00 IST

Open in App

मोहाली (पंजाब), 12 मई पंजाब के मोहाली जिला प्रशासन ने बुधवार को ‘ड्राइव-थ्रू’ टीकाकरण सुविधा शुरू की, जिसके तहत लोग अपने चार पहिया वाहनों से आकर, उसी में बैठे बैठे कोविड-19 टीका लगवा सकते हैं।

मोहाली उपायुक्त गिरीश दयालन ने बताया कि इस सुविधा को शुरू किए जाने के पहले दिन करीब 500 लोगों ने इसका लाभ उठाया।

अधिकारियों ने बताया कि मोहाली जिला खेल परिसर और मुल्लांपुर में दो ‘ड्राइव-थ्रू’ टीकाकरण केंद्र खोले गए हैं।

दयालन ने बताया कि यह सुविधा 45 साल से अधिक आयु के लोगों, अग्रिम मोर्चे के कर्मियों और स्वास्थ्यसेवा कर्मियों को मुहैया कराई जा रही है।

उन्होंने बताया कि ‘ड्राइव-थ्रू’ केंद्रों में सुविधा लेने के लिए पहले से पंजीकरण कराने की कोई आवश्यकता नहीं है।

जिला पुलिस वरिष्ठ नागरिकों को टीकाकरण केंद्र लाने- ले जाने के लिए पहले ही नि:शुल्क कैब सेवा मुहैया करा रही है।

मोहाली पंजाब के कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित जिलों में शामिल है और इस जिले में राज्य के सर्वाधिक उपचाराधीन मामले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

क्राइम अलर्टतुम काले हो, मेरे लायक नहीं, मैं तुमसे बेहतर किसी के?, पत्नी प्रियंका और प्रेमी कमलेश ने पति पुरोहित देवकृष्ण को धारदार हथियार से काट डाला

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!