लाइव न्यूज़ :

जोकोविच ने दो मैच जीते, सर्बिया डेविस कप सेमीफाइनल में

By भाषा | Updated: December 2, 2021 14:17 IST

Open in App

मैड्रिड, दो दिसंबर (एपी) ग्रुप चरण में खाली स्टेडियम में खेलने के बाद अब दर्शकों के सामने खेलते हुए दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने दो मैच जीते जिसकी मदद से सर्बिया ने कजाखस्तान को 2 . 1 से हराकर डेविस कप सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया ।

जोकोविच ने एकल मैच में अलेक्जेंडर बुबलिक को सीधे सेटों में 6 . 3, 6 . 4 से हराया । इसके बाद निर्णायक युगल मैच में निकोला कासिच के साथ आंद्रेइ गोलुबेव और अलेक्जेंडर नेदोयेसोव को 6 . 2, 2 . 6, 6 . 3 से मात दी । इससे पहले शुरूआती मुकाबले में मिखाइल कुकुश्किन ने मियोमिर केकमानोविच को हराया था ।

सर्बिया ने ग्रुप चरण के मैच आस्ट्रिया में खेले थे जहां कोरोना महामारी के कारण दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति नहीं थी ।

सर्बिया 2017 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा है जहां उसका सामना क्रोएशिया से होगा । क्रोएशिया ने इटली को हराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!