लाइव न्यूज़ :

रूबलेव को हराकर जोकोविच एटीपी फाइनल्स के सेमीफाइनल में, रुड भी जीते

By भाषा | Updated: November 18, 2021 10:17 IST

Open in App

तुरिन, 18 नवंबर (एपी) दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने बुधवार को यहां आंद्रे रूबलेव को सीधे सेटों में हराकर एटीपी फाइनल्स टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई जबकि कैस्पर रुड भी कड़े मुकाबले में जीत दर्ज करने में सफल रहे।

दुनिया के शीर्ष आठ खिलाड़ियों की मौजूदगी वाले सत्रांत टूर्नामेंट में रोजर फेडरर के रिकॉर्ड छह खिताब की बराबरी करने के लिए चुनौती पेश कर रहे जोकोविच ने रूबलेव को 6-3, 6-2 से हराया।

जोकोविच ने एक बार फिर शानदार सर्विस की। रूबलेव हालांकि पहले ही गेम में उनकी सर्विस तोड़ने में सफल रहे। जोकोविच ने दोनों सेटों में दो-दो बार विरोधी खिलाड़ी की सर्विस तोड़ी और 12वां ऐस जड़कर मैच अपने नाम किया।

ग्रीन ग्रुप में जोकोविच ने अपने दोनों मुकाबले जीत लिए हैं। उन्होंने पहले मैच में कैस्पर रुड को हराया था।

रुड ने सेमीफाइनल में जगह बनाने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा है। उन्होंने एक सेट से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए ब्रिटेन के कैमरन नोरी को कड़े मुकाबले में 1-6, 6-3, 6-4 से हराया। 2018 के चैंपियन स्टीफानोस सितसिपास के चोट के कारण हटने पर नोरी को दूसरे वैकल्पिक खिलाड़ी के रूप में उतारा गया है। इससे पहले मंगलवार को मातियो बेरेतिनी की जगह यानिक सनिर ने ली थी।

शुक्रवार को अब रुड का सामना रूबलेव से होगा। ये दोनों ही खिलाड़ी ग्रीन ग्रुप से अंतिम चार में जगह बनाने की दौड़ में बने हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!