लाइव न्यूज़ :

जोकोविच और नडाल आस्ट्रेलिया में दूसरे एटीपी कप में वापसी के लिये तैयार

By भाषा | Updated: January 5, 2021 11:05 IST

Open in App

सिडनी, पांच जनवरी (एपी) एटीपी कप के चैंपियन नोवाक जोकोविच और उप विजेता राफेल नडाल एक फरवरी से शुरू होने वाली इस पुरुष टीम टेनिस प्रतियोगिता में वापसी के लिये तैयार हैं लेकिन प्रारूप में बदलाव के कारण अमेरिकी टीम इसमें भाग नहीं ले पाएगी।

पहला एटीपी कप पिछले साल खेला गया था जिसमें 24 टीमों ने भाग लिया था। यह टूर्नामेंट आस्ट्रेलिया के तीन शहरों में खेला गया तथा सिडनी में खेले गये फाइनल में जोकोविच की सर्बियाई टीम ने नडाल की स्पेनिश टीम को हराकर खिताब जीता था।

इस बार यह प्रतियोगिता एक से पांच फरवरी के बीच आयोजित की जाएगी जिसमें 12 टीमें भाग लेंगी। कोविड-19 महामारी के कारण इस बार पूरी प्रतियोगिता डब्ल्यूटीए और एटीपी टूर्नामेंटों के साथ मेलबर्न पार्क में ही खेली जाएगी। इसके बाद आस्ट्रेलियाई ओपन का आयोजन होगा।

ड्रा 20 जनवरी को डाले जाएंगे। टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है। प्रत्येक ग्रुप में टीमें राउंड रोबिन आधार पर एक दूसरे से भिड़ेंगी और शीर्ष पर रहने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी।

एटीपी कप में प्रत्येक टीम के शीर्ष खिलाड़ी के आधार पर रैंकिंग दी जाती है। मेजबान आस्ट्रेलिया को वाइल्ड कार्ड से प्रवेश दिया गया है। इसमें भाग लेने वाले अन्य देशों में सर्बिया, स्पेन, आस्ट्रिया, रूस, यूनान, जर्मनी, अर्जेंटीना, इटली, जापान, फ्रांस और कनाडा शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले का पार्थिव शरीर ब्रीच कैंडी से मुंबई स्थित आवास ले जाया गया, अंतिम संस्कार होगा कल

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

भारततेजस्वी यादव ने राज्य की एनडीए सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, कहा- एक भी संगीत शिक्षक नहीं, लेकिन खरीदे गए 158.44 करोड़ के वाद्य-यंत्र

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

भारतबिहार: 14 अप्रैल को होगी नीतीश सरकार कैबिनेट की आखिरी बैठक, भाजपा में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर जारी है मंथन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!