लाइव न्यूज़ :

अपनी तकनीक नहीं बदली लेकिन निडर होने से मुझे खेल का लुत्फ उठाने में मदद मिली: पुजारा

By भाषा | Updated: November 23, 2021 14:50 IST

Open in App

... कुशान सरकार...

कानपुर, 23 नवंबर टेस्ट मैचों में भारतीय बल्लेबाजी की रीढ़ माने जाने वाले चेतश्वर पुजारा को इस बात की खुशी है कि निडर दृष्टिकोण के साथ बल्लेबाजी करने से उनकी लय लौट आई है और वह अब खुद पर गैरजरूरी दबाव नहीं डालेंगे।

पुजारा ने कहा कि पिछले तीन वर्षों से टेस्ट शतक नहीं बनना उनके लिए तब तक चिंता की बात नहीं है जब तक उनके बल्ले से निकले 80 और 90 रन टीम को जीत दिलाने में मदद करें।

टीम के अभ्यास सत्र के दौरान पुजारा से जब पूछा गया कि क्या इंग्लैंड के खिलाफ पिछली श्रृंखला में आक्रामक बल्लेबाजी के उन्हें फायदा हुआ तो उन्होंने कहा, हाँ, मुझे ऐसा लगता है। जब प्रदर्शन की बात आती है तो मानसिकता थोड़ी अलग थी लेकिन जब तकनीक की बात आती है तो मुझे नहीं लगता कि तकनीक में कोई बड़ा बदलाव आया है।  मैं थोड़ा निडर था, जिससे मदद मिली।’’

उन्होंने माना कि वह खुद पर बहुत ज्यादा दबाव बना लेते थे लेकिन लीड्स और ओवल में 91 और 61 रन की पारी खेलने के बाद चीजें बदल गयी।

उन्होंने कहा, ‘‘ आपको अपने ऊपर बहुत अधिक दबाव डालने की आवश्यकता नहीं है और जो कुछ हो रहा है उसके बारे में बहुत अधिक चिंता करने के बजाय बस कोशिश करें और मैदान में जाकर अपने खेल का आनंद लें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ इंग्लैंड श्रृंखला के दौरान यही मानसिकता थी। अब तक तैयारी अच्छी रही है और भारतीय परिस्थितियों में खेलने के अनुभव से अगले कुछ टेस्ट मैचों में मदद मिलेगी।’’

पुजारा ने जनवरी 2019 के बाद से टेस्ट शतक नहीं लगाया है लेकिन उनके लिए यह कोई समस्या नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘ जहां तक मेरे शतक की बात है तो जब होगा तब होगा। मेरा काम टीम के लिए अच्छी बल्लेबाजी करना है और ऐसा नहीं है कि मैं रन नहीं बना रहा हूं। मैं 80 या 90 रन की पारी खेल रहा हूं।  मैं अच्छी बल्लेबाजी कर रहा हूं और टीम के लिए योगदान दे रहा हूं। मुझे अपने शतक की परवाह नहीं है। यह एक पारी की बात है।’’

कानपुर टेस्ट में टीम की कमान संभालने वाले अजिंक्य रहाणे भी कुछ समय से लगातार बड़ी खेलने में नाकाम रहे है लेकिन पुजारा का मानना है कि वह बड़े स्कोर से सिर्फ एक पारी दूर है।

उन्होंने कहा, ‘‘ वह एक महान खिलाड़ी है लेकिन कई बार ऐसा भी होता है जब खिलाड़ी कठिन समय से गुजरता है और यह खेल का हिस्सा है। इसलिए उतार-चढ़ाव होगा मुझे पूरा यकीन है कि वह बड़ा स्कोर हासिल करने से सिर्फ एक पारी दूर है। शतक या बड़ी पारी के साथ ही वह लय हासिल कर लेंगे। ’’

  पुजार भारतीय टीम के नये कोच राहुल द्रविड़ की देख रेख में खेलने को लेकर उत्साहित है क्योंकि उनकी तकनीक भारत के इस पूर्व महान खिलाड़ी की तरह ही है।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने उनके साथ ए श्रृंखला के दौरान काम किया है, इसलिए हम सभी उनके मार्गदर्शन का इंतजार कर रहे हैं। एक खिलाड़ी और टीम के कोच के रूप में उनके पास जितना अनुभव है, उससे मदद मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!