लाइव न्यूज़ :

धोनी की मौजूदगी, जटिल बारीकियों पर नजर से हमारा आत्मविश्वास बढैगा : कोहली

By भाषा | Updated: October 16, 2021 18:42 IST

Open in App

दुबई, 16 अक्टूबर भारतीय कप्तान विराट कोहली ने शनिवार को कहा कि टीम के ‘मेंटर’ महेंद्र सिंह धोनी की मौजूदगी , व्यवहारिक सलाह और जटिल बारीकियों पर नजर से टी20 विश्व कप में उनकी टीम का आत्मविश्वास बढेगा ।

धोनी को पिछले महीने ही बीसीसीआई ने टी20 विश्व कप में भारत की 15 सदस्यीय टीम का ‘मेंटर’ बनाया था ।

टूर्नामेंट से पहले मीडिया से बातचीत में कोहली ने धोनी की नियुक्ति पर प्रसन्नता जताई ।

कोहली ने आईसीसी द्वारा आयोजित मीडिया सत्र में कहा ,‘‘ उनके पास अपार अनुभव है । वह खुद भी काफी रोमांचित हैं । वह हमेशा ही हम सबके लिये मेंटर रहे हैं । अपने कैरियर की शुरूआत में ही इतना बड़ा टूर्नामेंट खेल रहे युवाओं को काफी फायदा मिलेगा ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ जटिल बारीकियों पर उनकी नजर और व्यवहारिक सलाह से हमें खेल को एक या दो प्रतिशत बेहतर करने में मदद मिलेगी । उनके आने से बहुत खुश हूं । उनकी मौजूदगी से मनोबल और आत्मविश्वास दोनों बढेगा ।’

धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने शुक्रवार को आईपीएल खिताब चौथी बार जीता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

विश्व"ईरान और भारत के बीच संबंध बहुत मजबूत", होर्मुज जलडमरूमध्य के पास टैंकरों पर हमले के बाद तेहरान के प्रतिनिधि ने कही ये बड़ी बात

पूजा पाठPanchang 19 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 April 2026: सफलता या निराशा? जानें आज क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: आखा तीज पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी; जानें क्या करें और क्या न करें?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!