लाइव न्यूज़ :

मौजूदा चैम्पियन स्वियातेक ने जीत से किया आगाज, सिन्नर को मिली कड़ी टक्कर

By भाषा | Updated: May 31, 2021 22:22 IST

Open in App

पेरिस, 31 मई (एपी) गत फ्रेंच ओपन चैंपियन इगा स्वियातेक ने सोमवार को अपने अभियान को वही से शुरू किया जहां उन्होंने पिछले साल रोलां गैरों में खत्म किया था।

उन्होंने अपने 20वें जन्मदिन का जश्न टेनिस सर्किट पर अपनी सबसे अच्छी दोस्त काजा जुवान को 6-0, 7-5 से हराकर मनाया।

पोलैंड की पहली ग्रैंडस्लैम चैम्पियन स्वियातेक के खेल में राफेल नडाल के खेल की झलक दिखी । उन्होंने पहले सेट में जुवान को कोई मौका नहीं दिया। विश्व रैंकिंग में 101वें स्थान पर काबिज स्लोवेनिया की खिलाड़ी ने हालांकि दूसरे सेट में वापसी की लेकिन स्विताक ने आखिर में मैच अपने नाम कर लिया।

पुरुषों के पहले दौर में इटली के उभरते हुए खिलाड़ी जैनिक सिन्नर को फ्रांस के पियरे ह्युजेस हार्बेर्ट से कड़ी चुनौती मिली। सिन्नर ने हालांकि पांच सेट तक चले मुकाबले को 6-1, 4-6, 6-7, 7-5, 6-4 से अपने नाम किया।

दानिल मेदवेदेव ने अपने पांचवें प्रयास में फ्रेंच ओपन में जीत दर्ज कर यह साबित किया कि इंतजार का फल मीठा होता है। पेरिस में पहले दौर की चार हार के बाद रूस के दूसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी ने अलेक्जेंडर बुब्लिक को 6-3, 6-3, 7-5 से हराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!