लाइव न्यूज़ :

दीपक स्ट्रैंडजा मेमोरियल मुक्केबाजी के क्वार्टर फाइनल में

By भाषा | Updated: February 23, 2021 11:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 फरवरी एशियाई रजत पदक विजेता दीपक कुमार (52 किग्रा) ने एकतरफा जीत दर्ज करके बुल्गारिया के सोफिया में चल रहे 72वें स्ट्रैंडजा मेमोरियल मुक्केबाजी टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

इंडिया ओपन 2019 के स्वर्ण पदक विजेता दीपक ने पहले दौर के मुकाबले में कजाखस्तान के ओलजास बेनियाजोव को 5-0 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनायी।

सोमवार को जीत दर्ज करने वाले भारतीयों में पुरुष वर्ग में नवीन कुमार (91 किग्रा) और महिला वर्ग में ज्योति (51 किग्रा) भी शामिल हैं।

नवीन ने अमेरिका के डारियस फुलगम को करीबी मुकाबले में 3-2 से जबकि ज्योति ने यूक्रेन की तातियाना कोब को 4-1 से हराया।

लेकिन शशि चोपड़ा (60 किग्रा), ललिता (69 किग्रा) और साक्षी (57 किग्रा) को पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा।

शशि को ब्राजील की बीटरिज फेरेरा ने 5-0 से हराया जबकि ललिता को उज्बेकिस्तान की नवाबाखोर खामिदोवा ने इसी अंतर से पराजित किया। साक्षी अमेरिका की आंद्रिया मेडिना से 1-4 से हारी।

पुरुष वर्ग में नवीन बूरा (69 किग्रा) और अंकित खटाना (75 किग्रा) को पहले दौर में बाई मिली।

इस टूर्नामेंट में 30 देशों के मुक्केबाज भाग ले रहे हैं। भारत ने इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिये सात पुरुष और पांच महिला खिलाड़ियों को बुल्गारिया भेजा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!