लाइव न्यूज़ :

डिविलियर्स को डॉट गेंद डालना चाहता था लेकिन उनका विकेट मिल गया : बरार

By भाषा | Updated: May 1, 2021 11:22 IST

Open in App

अहमदाबाद, एक मई पंजाब किंग्स के स्पिनर हरप्रीत बरार का लक्ष्य एबी डिविलियर्स को डॉट गेंद डालना था लेकिन सटीक रणनीति के कारण उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के इस खतरनाक बल्लेबाज का विकेट मिल गया ।

ऐसा दुर्लभ ही होता है कि एक ही मैच में किसी एक गेंदबाज को विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल और डिविलियर्स के विकेट मिल जाये और पंजाब के इस 25 वर्षीय गेंदबाज ने यह कारनामा कर दिखाया ।

बराबर ने कोहली और मैक्सवेल को बोल्ड किया और डिविलियर्स को खराब शॉट खेलने पर मजबूर किया ।

उन्होंने कहा ,‘‘ मैं डिविलियर्स को आफ स्टम्प के बाहर गेंद डालना चाहता था । यही वजह है कि मैने स्लिप में फील्डर खड़ा किया था । मैं डॉट गेंद डालना चाहता था लेकिन किस्मत से उनका विकेट मिल गया ।’’

बरार ने 17 गेंद में 25 रन बनाने के बाद चार ओवर में 19 रन देकर तीन विकेट लिये ।

उन्होंने कहा ,‘‘ मेरी रणनीति सही लैंग्थ से गेंदबाजी करने की थी । गेंदबाज के खेलने के तरीके को देखकर लैंग्थ में बदलाव किया जाता ।’’

पिछले दो सत्र में तीन मैच खेल चुके बराबर ने पहली बार आईपीएल में विकेट लिये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAmbedkar Jayanti 2026: बाबासाहेब के विचारों को धार देती हैं ये 10 कल्ट फिल्में, आज ही देखें

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

विश्वकब शर्मिंदा होंगे अमेरिका और इजराइल?

भारतदक्षिण में हिंदी विरोधी राजनीति की जमीनी हकीकत अलग! 

विश्वपाकिस्तान को लेकर इतना बवाल क्यों?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!