लाइव न्यूज़ :

चैम्पियंस लीग के फाइनल में चोटिल डी ब्रुयन के नाक और आंख के पास फ्रैक्चर

By भाषा | Updated: May 30, 2021 19:03 IST

Open in App

पोर्टो, 30 मई (एपी) मैनचेस्टर सिटी के केविन डी ब्रुयन का चेल्सी के खिलाफ चैंपियंस लीग के फाइनल के दौरान एंटोनियो रूडिगर से टकराने से नाक और आंख के पास फैक्चर हो गया।

बेल्जियम के 29 साल के इस दिग्गज खिलाड़ी के लिए दो सप्ताह के अंदर शुरू हो रहे यूरोपीय चैम्पियनशिन (यूरो 2020) में खेलना संदिग्ध होगा। बेल्जियम की टीम यूरो 2020 में 12 जून को रूस के खिलाफ अपने अभियान को शुरू करेगी।

शनिवार को मैच के 60वें मिनट में रूडिगर से टकराने के बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा।

डी ब्रुयन ने रविवार को ट्वीट किया, ‘‘ अभी अस्पताल से आया हूं। नाक की हड्डी में फैक्चर के साथ बायीं आंख के पास की हड्डी में भी फैक्चर है। अभी मैं ठीक हूं। कल के मैच के नतीजे को लेकर निराशा है लेकिन हम वापसी करेंगे।’’

डी ब्रुयन की टीम मैनचेस्टर सिटी को चेल्सी ने 1-0 से हराकर खिताब जीता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल, लोग परेशान और हताश?, नागरिकों ने कहा-डोनाल्ड ट्रंप दोषी, हम मुकाबला करेंगे?

भारतमहिला आरक्षण बहाना बनाकर तमिलनाडु से धोखा?, स्टालिन ने कहा- पलानीस्वामी में अन्याय का विरोध करने का साहस है?

भारतविदेश मंत्रालय ने चीन के भारतीय क्षेत्र के नाम बदलने के कदम पर पलटवार किया, इसे एक शरारती प्रयास बताया

क्राइम अलर्टछठी कक्षा के नाबालिग छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबिहार: मुजफ्फरपुर स्थित बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के हॉस्टल से हो रहा था कारतूसों की तस्करी, पुलिस ने किया पर्दाफाश, 200 जिंदा कारतूसों के साथ दो गिरफ्तार

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!