लाइव न्यूज़ :

खिलाड़ियों के अधिक संख्या में अभ्यास पर लौटने के लिये साइ ने पृथकवास नियमों में संशोधन किया

By भाषा | Updated: January 23, 2021 18:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 जनवरी ओलंपिक की तैयारी कर रहे खिलाड़ियों के अभ्यास में कोई कमी नहीं रह जाये, यह सुनिश्चित करने के लिये भारतीय खेल प्राधिकरण ने विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं से अभ्यास केंद्रों पर लौट रहे खिलाड़ियों के पृथकवास के नियमों में बदलाव किया है ।

साइ ने पिछले साल 11 सितंबर और तीन दिसंबर को जारी मानद संचालन प्रक्रिया में थोड़ा बदलाव करते हुए यह सुनिश्चित किया है कि साइ केंद्रों पर प्रशिक्षण शिविरों में लौट रहे खिलाड़ी सुरक्षा से समझौता किये बिना अभ्यास जारी रख सकें ।

साइ ने एक बयान में कहा कि यह कदम इसलिये उठाया गया ताकि खिलाड़ियों के अभ्यास कार्यक्रम में निरंतरता बनी रहे ।

खिलाड़ी अपना अभ्यास जारी रख सकंगे हालांकि पहले सात दिन और आरटी पीसीआर टेस्ट नेगेटिव आने तक उन्हें बायो बबल में रहने वाले खिलाड़ियों से अलग रहना होगा ।

तोक्यो ओलंपिक में अब छह महीने ही रह गए हैं और घरेलू तथा अंतरराष्ट्रीय स्पर्धायें बहाल हो रही है , ऐसे में खिलाड़ियों को ओलंपिक क्वालीफिकेशन और लय बनाये रखने के लिये प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेना ही होगा ।

साइ ने कहा ,‘‘हर बार प्रतिस्पर्धा से आने पर उन्हें सात दिन पृथकवास में रहने के लिये कहने से उनकी तैयारी पर विपरीत असर पड़ेगा । ’’

साइ ने अपने सभी केंद्रों के प्रमुखों को निर्देश दिया है कि विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं से लौट रहे खिलाड़ियों के लिये अलग होस्टल या होस्टल ब्लॉक बनाया जाये जब तक उनका आरटी पीसीआर टेस्ट नेगेटिव नहीं आ जाता ।

उनसे ऐसा शेड्यूल बनाने को कहा गया है कि प्रतिस्पर्धाओं से लौटने वाले खिलाड़ी जिम, मैदान और खेल विज्ञान सुविधााओं का पूरा प्रयोग कर सकें और सुरक्षा से कोई समझाौता नहीं होने पाये ।

उनके खाने पीने की भी अलग व्यवस्था करने के लिये कहा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टतुम काले हो, मेरे लायक नहीं, मैं तुमसे बेहतर किसी के?, पत्नी प्रियंका और प्रेमी कमलेश ने पति पुरोहित देवकृष्ण को धारदार हथियार से काट डाला

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

क्राइम अलर्टतस्वीरें और सेल्फी वीडियो ने ली जान?, तेज बहाव के बीच चट्टान पर चढ़ी तृषा, रत्ना कुमारी और पवित्रा, फिसलकर पानी में गिरीं और, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

क्राइम अलर्टबजरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, नीचे दबकर 3 मजदूरों की मौत और 2 घायल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!