लाइव न्यूज़ :

कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीत चुके चक्का फेंक एथलीट विकास गौड़ा ने संन्यास लिया

By भाषा | Updated: May 30, 2018 18:09 IST

विकास ने 2012 में 66.28 मीटर की दूरी से राष्ट्रीय रिकार्ड अपने नाम किया था और यह अब भी उनके नाम ही है।

Open in App

नई दिल्ली, 30 मई: डिस्कस थ्रो (चक्का फेंक) के शीर्ष एथलीट विकास गौड़ा ने 15 साल से अधिक समय तक प्रतिस्पर्धी स्तर पर खेलने के बाद बुधवार को संन्यास की घोषणा कर दी। इस दौरान वह कॉमनवेल्थ गेम्स की इस स्पर्धा में पदक जीतने वाले पहले और एकमात्र भारतीय पुरूष एथलीट बने। चार बार के ओलंपियन का यह फैसला हालांकि चौंकाने वाला नहीं है क्योंकि पिछले साल भुवनेश्वर में एशियाई चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीतने क बाद उन्होंने किसी बड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में शिरकत नहीं की है। 

वह पांच जुलाई को 35 साल के हो जायेंगे। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने अपने ट्विटर पेज पर उनके संन्यास की घोषणा की। विकास ने एएफआई को पत्र लिखकर अपने फैसले से अवगत कराया। 

मैसूर में जन्में विकास का परिवार उनके छह साल के होने से पहले ही अमेरिका के मैरीलैंड में बस गये थे। उनके पिता भी पूर्व एथलीट रह चुके हैं और 1988 ओलंपिक में राष्ट्रीय कोच थे। (और पढ़ें: फ्रेंच ओपन 2018: रोहन बोपन्ना डबल्स के दूसरे दौर में, युकी भांबरी बाहर)

विकास ने 2012 में 66.28 मीटर की दूरी से राष्ट्रीय रिकार्ड अपने नाम किया था और यह अब भी उनके नाम ही है। उन्होंने 2013 और 2015 एशियाई चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने 2010 राष्ट्रमंडल खेलों में रजत और 2014 ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। 

एशियाई खेलों में वह 2010 में कांस्य और 2014 में रजत पदक जीत चुके हैं। उन्होंने 2004, 2008, 2012 और 2016 ओलंपिक में हिस्सा लिया था। वह 2012 लंदन ओलंपिक में ही फाइनल दौर में पहुंचने में सफल रहे थे। 

इंडोनेशिया में होने वाले आगामी एशियाई खेलों से एक महीने पहले ही उन्होंने संन्यास की घोषणा की लेकिन वह पिछले कुछ समय से अपने मनमाफिक प्रदर्शन नहीं कर पा रहा है। विकास ने हाल में राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा नहीं लिया था क्योंकि एएफआई ने एक कड़ा नियम बनाया था कि जो राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में हिस्सा नहीं लेंगे उन्हें बहुस्पर्धा टूर्नामेंट में भाग लेने की अनुमित नहीं दी जायेगी क्योंकि यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता चयन ट्रायल का काम करती है। (और पढ़ें: IPL 2018: टीम रही फिसड्डी पर RCB के कोच को मिले सबसे ज्यादा पैसे)

टॅग्स :कॉमनवेल्थ गेम्स
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!

अन्य खेलभारत करेगा 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, अहमदाबाद में होगा आयोजन

भारतCommonwealth Games: राष्ट्रमंडल खेल 2030 अहमदाबाद में? IOA ने मेजबानी के लिए भारत की बोली को औपचारिक रूप से मंजूरी दी

अन्य खेलCommonwealth Games 2026: भारत को लगा बड़ा झटका, हॉकी, क्रिकेट, बैडमिंटन सहित कई प्रमुख खेल ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों से बाहर

भारत'कॉमनवेल्थ गेम्स घोटाले ने खेल के प्रति पिछली सरकार के रवैये को दिखाया', खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने यूपीए सरकार पर साधा निशाना

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

अन्य खेलWomen's FIH Hockey Junior World Cup: महिला जूनियर हॉकी टीम का ऐलान, भारतीय टीम को लीड करेंगी ज्योति सिंह

अन्य खेलकोग्निवेरा इंटरनेशनल पोलो कप की धूमधाम शुरुआत, 25 अक्टूबर को भारत-अर्जेंटीना में जबरदस्त टक्कर!

अन्य खेलदिल्ली में पोलो इवेंट की शोभा बढ़ाएंगे मशहूर कवि कुमार विश्वास

अन्य खेलWorld Championships: पुरुष रिकर्व तीरंदाज व्यक्तिगत वर्ग में पदक की दौड़ से बाहर, भारत के लिए निराशाजनक