लाइव न्यूज़ :

CWG 2022: राष्ट्रमंडल खेल में नीरज चोपड़ा की जगह ये खिलाड़ी होंगी ध्वजवाहक, भारतीय ओलंपिक संघ ने किया ऐलान

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 27, 2022 20:52 IST

CWG 2022:भारतीय ओलंपिक संघ ने कहा कि दो बार की ओलंपिक पदक विजेता शटलर पीवी सिंधु को राष्ट्रमंडल खेलों के उद्घाटन समारोह में टीम इंडिया के ध्वजवाहक के रूप में घोषित करते हुए खुशी हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देएथलेटिक्स में पदक की संभावनाओं को करारा झटका लगा।भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने बड़ी घोषणा कर दी। 

CWG 2022: भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने बड़ी घोषणा कर दी। भाला फेंक के स्टार खिलाड़ी नीरज चोपड़ा के हटने के बाद दो बार की ओलंपिक पदक विजेता शटलर पीवी सिंधु बर्मिंघम 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में टीम इंडिया की ध्वजवाहक होंगी। 

IOA के कार्यवाहक अध्यक्ष अनिल खन्ना, महासचिव राजीव मेहता, कोषाध्यक्ष आनंदेश्वर पांडे और टीम इंडिया के शेफ डी मिशन राजेश भंडारी की चार सदस्यीय समिति ने तीन एथलीटों को शॉर्टलिस्ट किया। आखिरकार, खन्ना और मेहता ने उद्घाटन समारोह के लिए सिंधु को ध्वजवाहक के रूप में चुना।

भारतीय ओलंपिक संघ ने कहा कि सिंधु को राष्ट्रमंडल खेलों के उद्घाटन समारोह में टीम इंडिया के ध्वजवाहक के रूप में घोषित करते हुए खुशी हो रही है। नीरज चोपड़ा विश्व चैंपियनशिप के दौरान जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव आने के कारण राष्ट्रमंडल खेलों से हट गए, जिससे एथलेटिक्स में पदक की संभावनाओं को करारा झटका लगा।

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने फिर तीन खिलाड़ियों की सूची में से सिंधु का चयन किया। इसमें दो अन्य खिलाड़ी टोक्यो ओलंपिक पदक विजेता - भारोत्तोलक मीराबाई चानू और मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन थीं। आईओए ने फैसला करने से पहले इन दोनों के नाम पर भी विचार किया था।

आईओए के कार्यकारी अध्यक्ष अनिल खन्ना ने कहा, ‘‘यह घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि सिंधु टीम इंडिया की ध्वजवाहक होंगी। ’’ सिंधू गोल्ड कोस्ट में 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में भी ध्वजवाहक थीं। इसमें कहा गया, ‘‘दो अन्य एथलीट चानू और बोरगोहेन भी इसके लिये योग्य थीं लेकिन सिंधू दो बार की ओलंपिक पदक विजेता हैं तो उन्हें तरजीह दी गयी। हम सिंधू से अच्छा प्रदर्शन जारी रखने की उम्मीद करेंगे। ’’ राष्ट्रमंडल खेलों के इस 2022 चरण में खेलों के इतिहास में महिला खिलाड़ियों का सबसे दल हिस्सा ले रहा है।

खन्ना ने कहा, ‘‘इसलिये आईओए को लगा कि भारत के ध्वजवाहक की भूमिका के लिये तीन महिला खिलाड़ियों को ‘शार्टलिस्ट’ करके हम ओलंपिक चार्टर की भावना का पालन करते हुए लैंगिक समानता की अपनी प्रतिबद्धता दिखाते हैं। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम उम्मीद करते हैं कि सिंधु जब उद्घाटन समारोह में भारतीय तिरंगा लेकर टीम इंडिया की अगुआई करेंगी तो इसे देखकर भारत में लाखों लड़कियां खेलों में आने के लिये प्रेरित होंगी। ’’

 मेहता ने कहा, ‘‘हम उन्हें बधाई देते हैं और उन्हें व टीम इंडिया के अन्य खिलाड़ियों को राष्ट्रमंडल खेलों के लिये शुभकामनायें देते हैं। ’’ भारतीय दल प्रमुख भंडारी ने कहा कि गुरूवार को होने वाले उद्घाटन समारोह में देश के दल के अधिकतम 164 प्रतिभागी हिस्सा ले सकते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘164 में खिलाड़ी और टीम अधिकारी शामिल होंगे। अंतिम सूची आज शाम को तैयार हो जायेगी जो खिलाड़ियों की उपलब्धता पर निर्भर करेगी। ’’ भारत के कुल 215 खिलाड़ी राष्ट्रमंडल खेलों में भाग ले रहे हैं। पूर्व विश्व चैम्पियन सिंधु बर्मिंघम में महिला एकल स्वर्ण पदक जीतने की प्रबल दावेदारों में से एक हैं। उन्होंने गोल्ड कोस्ट और ग्लास्गो में पिछले दो चरण में क्रमश: रजत और कांस्य पदक जीते थे।

टॅग्स :पी वी सिंधुकॉमनवेल्थ गेम्सनीरज चोपड़ाब्रिटेनIOC
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

भारत'बैंगलोर में घर वापस आ गई हूं': पीवी सिंधु दुबई एयरपोर्ट पर फंसने के बाद सुरक्षित भारत लौटीं

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!