लाइव न्यूज़ :

CWG 2018: सुशील कुमार, राहुल, बबिता फोगाट ने जगाई तीन गोल्ड की उम्मीद, पहुंचे फाइनल में

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: April 12, 2018 08:52 IST

CWG 2018: तीन भारतीय पहलवान सुशील कुमार, राहुल अवारे, बबिता फोगाट पहुंचे गोल्ड मेडल के करीब

Open in App

नई दिल्ली, 12 अप्रैल: गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में गुरुवार को भारत के पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रेसलिंग में भारत के तीन मेडल पक्के कर दिए। सुशील कुमार और राहुल अवारे पुरुषों की फ्रीस्टाइल और बबिता कुमारी महिलाओं के वर्ग में फाइनल में जगह बनाते हुए न सिर्फ गोल्ड जीतने के करीब पहुंचे बल्कि भारत के तीन सिल्वर मेडल पक्के कर दिए। 

सुशील कुमार ने पुरुषों के फ्रीस्टाइल  74 किलोग्राम कैटगरी में जबकि राहुल अवारे ने पुरुषों के फ्रीस्टाइल 57 किलोग्राम कैटिगरी के फाइनल में जगह बनाते हुए खुद को गोल्ड जीतने के करीब पहुंचा दिया और भारत के दो मेडल पक्के कर दिए। 

वहीं तीसरा मेडल पक्का किया महिला रेसलर बबिता कुमारी फोगाट ने, जिन्होंने 53 किलोग्राम कैटिगरी में लगातार तीन मुकाबले जीतते हुए फाइनल में जगह बनाई। 

सुशील कुमार ने अपने पहले मैच में कनाडा के जीवोन बालफोर को 4-0 से हराते हुए क्वॉर्टर फाइनल में जगह बनाई, दूसरे मैच में पाकिस्तान के मोहम्मद असद बट्ट को 4-0 से हराते हुए सेमीफाइनल में पहुंचे और फिर ऑस्ट्रेलिया के कोनोर इवांस को 4-0 से हराते हुए फाइनल में जगह बना ली।

वहीं पुरुषों के 57 किलोग्राम कैटिगरी में राहुल अवारे ने पहले मैच में इंग्लैंड को जॉर्ज रैम को हराया और फिर ऑस्ट्रेलिया के थॉमस सिछिनी को 10-1 से हराकर सेमीफाइनल में जा पहुंचे। सेमीफाइनल में राहुल ने मोहम्मद बिलाल को 12-8 से हराकर फाइनल में जगह बना ली।

वहीं महिलाओं के 53 किग्रा नॉरडिक सिस्टम में बबिता फोगाट ने पहले मैच में नाइजीरिया की बोसे सैमुअल को 3-1 से, दूसरे मैच में श्रीलंका की दीपिका  ढलानी को और तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया की कैरिसा हॉलैंड को महज 38 सेकेंड में मात देते हुए गोल्ड मेडल मुकाबला पक्का कर लिया।  

टॅग्स :कॉमनवेल्थ गेम्ससुशील कुमाररेसलिंग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतस्टार पहलवान विनेश फोगट ने संन्यास का फैसला पलटा, 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स में मेडल जीतने का लक्ष्य

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!

अन्य खेलभारत करेगा 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, अहमदाबाद में होगा आयोजन

भारतकुश्ती भारत में सिर्फ खेल नहीं, हमारी परंपरा और संस्कृति की विरासत, भारत की प्रो रेसलिंग लीग 2026 में शानदार वापसी के लिए तैयार

भारतCommonwealth Games: राष्ट्रमंडल खेल 2030 अहमदाबाद में? IOA ने मेजबानी के लिए भारत की बोली को औपचारिक रूप से मंजूरी दी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!