लाइव न्यूज़ :

CWG 2018: माता-पिता को नहीं मिल सकी बबिता के मैच की टिकट, गीता फोगाट ने जताई नाखुशी

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: April 13, 2018 12:17 IST

Geeta Phogat: गीता फोगाट ने माता-पिता को बबिता कुमार के मैच की टिकट न मिलने पर जताई नाराजगी

Open in App

नई दिल्ली, 13 अप्रैल: स्टार रेसलर गीता फोगाट ने इस बात पर नाखुशी जताई है कि कॉमनवेल्थ गेम्स में उनकी बहन के फाइनल मुकाबले को देखने के लिए पहली बार विदेश पहुंचे उनके माता-पिता को टिकट नहीं मिला। गीता की छोटी बहन बबिता कुमारी फोगाट ने गुरुवार को महिलाओं की फ्रीस्टाइल 53 किलोग्राम नॉरडिक का ब्रॉन्ज मेडल जीता। 

इसी इवेंट का फाइनल देखने के लिए बबिता और गीता के माता-पिता ऑस्ट्रेलिया पहुंचे थे लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिल सकी। गीता ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि बड़ी मुश्किल से शाम के सेशन की टिकट ऑस्ट्रेलियाई टीम ने उपलब्ध करवाई और तब वे कुश्ती का फाइनल देख पाए। 

गीता फोगाट ने ट्विटर पर लिखा, 'बहुत ही दुःख हो रहा है आज मेरे “माता-पिता” पहली बार अपनी बेटी का मैच देखने के लिये विदेश गये ओर उनको मैच देखने के लिए टिकट 😡 तक नहीं मिली😓😓..बड़ी मुश्किल से शाम के सेशन की टिकट Australia 🙏🏻की टीम ने मुहैया करवायी तब जा कर फ़ाइनल कुश्ती देख पाए।'

बबिता फोगाट ने गुरुवार को कॉमनवेल्थ गेम्स में तीसरा बार रेसलिंग में मेडल जीता। बबिता इससे पहले 2010 के दिल्ली कॉमवेल्थ गेम्स में (51किग्रा) सिल्वर और 2014 के ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स (55किग्राम) में गोल्ड जीता था। 

गीता फोगाट 2010 दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। बबिता के अलावा गीता की दो और बहने रितु और संगीता फोगाट भी पहलवान हैं। साथ ही उनकी कजिन विनेश फोगाट भी 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा ले रही हैं। 

टॅग्स :कॉमनवेल्थ गेम्सरेसलिंग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतस्टार पहलवान विनेश फोगट ने संन्यास का फैसला पलटा, 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स में मेडल जीतने का लक्ष्य

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!

अन्य खेलभारत करेगा 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, अहमदाबाद में होगा आयोजन

भारतकुश्ती भारत में सिर्फ खेल नहीं, हमारी परंपरा और संस्कृति की विरासत, भारत की प्रो रेसलिंग लीग 2026 में शानदार वापसी के लिए तैयार

भारतCommonwealth Games: राष्ट्रमंडल खेल 2030 अहमदाबाद में? IOA ने मेजबानी के लिए भारत की बोली को औपचारिक रूप से मंजूरी दी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!