लाइव न्यूज़ :

CWG 2018: बजरंग पूनिया ने दिलाया रेसलिंग में तीसरा गोल्ड, पूजा-मौसम को सिल्वर, दिव्या को ब्रॉन्ज

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: April 13, 2018 14:35 IST

Bajrang Punia: बजरंग पूनिया ने रेसलिंग में भारत को इन कॉमनवेल्थ गेम्स में तीसरा गोल्ड दिलाया

Open in App

नई दिल्ली, 13 अप्रैल: भारत के बजरंग पूनिया ने शुक्रवार को कॉमनवेल्थ गेम्स में रेसलिंग में गोल्ड जीता। इसके साथ ही वह सुशील कुमार और राहुल आवरे के साथ भारत के लिए इन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले तीसरे रेसलर बन गए। 

पूनिया ने फ्रीस्टाइल 65 किलोग्राम कैटिगरी के फाइनल में वेल्स के केन चारिग को तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर महज 10 मिनट में हरा दिया। वहीं  एक और पुरुष रेसलर मौसम खत्री ने सिल्वर और महिला रेसलिंग में पूजा ढंढा ने सिल्वर और दिव्या काकरन ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। इस तरह इन खेलों के नौवें दिन भारत ने रेसलिंग में चार मेडल जीते।

इसके बाद पूजा ढंढा ने महिलाओं की फ्रीस्टाइल 57 किलोग्राम कैटिगरी में सिल्वर मेडल जीता। पूजा को फाइनल में नाइजीरिया की ओडूनायो से कड़े मुकाबले में 5-7 से मात मिली। वहीं महिलाओं की फ्रीस्टाइल 68 किलोग्राम कैटिगरी में दिव्या काकरन ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।

बजरंग पूनिया 2014 के ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स में 61 किलोग्राम कैटिगरी में सिल्वर मेडल जीत चुके हैं। साथ ही उन्होंने 2013 में वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। उन्होंने फाइनल से पहले अपने तीन मैचों में न्यूजीलैंड के ब्रह्म रिचर्ड्स, नाइजीरिया के अमास डेनियल, कनाडा के विसेंट डि मारिंस को तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर बिना कोई अंक गंवाए 10-0 से मात दी।

टॅग्स :कॉमनवेल्थ गेम्सरेसलिंग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतस्टार पहलवान विनेश फोगट ने संन्यास का फैसला पलटा, 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स में मेडल जीतने का लक्ष्य

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!

अन्य खेलभारत करेगा 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, अहमदाबाद में होगा आयोजन

भारतकुश्ती भारत में सिर्फ खेल नहीं, हमारी परंपरा और संस्कृति की विरासत, भारत की प्रो रेसलिंग लीग 2026 में शानदार वापसी के लिए तैयार

भारतCommonwealth Games: राष्ट्रमंडल खेल 2030 अहमदाबाद में? IOA ने मेजबानी के लिए भारत की बोली को औपचारिक रूप से मंजूरी दी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!