लाइव न्यूज़ :

क्यूबा की महिला ने माराडोना पर शोषण करने का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: November 23, 2021 12:36 IST

Open in App

ब्यूनस आयर्स, 23 नवंबर (एपी) दिवंगत स्टार डिएगो माराडोना के साथ रिश्ते में रही क्यूबा की महिला माविस अल्वारेज ने इस फुटबॉल खिलाड़ी के खिलाफ नशीली दवाओं की लत लगाने के साथ शारीरिक और यौन हिंसा का आरोप लगाया है।

मानव तस्करी से जुड़े मामले में अर्जेटीना की अदालत में बयान दर्ज करने के लिए पहुंची इस महिला ने कहा कि उनके साथ यह अत्याचार उस समय शुरू हुआ जब वह महज 16 साल की थी।

क्यूबा छोड़ अमेरिका में जा बसी अल्वारेज ने सोमवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि फिदेल कास्त्रो की सरकार और माराडोना के करीबी रिश्ते के कारण लगभग पांच साल के उनके रिश्ते के दौरान हुई अत्याचारों का खुलासा नहीं हो सका था।

फुटबॉल के महानतम खिलाड़ियों में से एक माराडोना ने अधिक मात्रा में ड्रग के सेवन के कारण मौत की कगार पर पहुंचने के बाद खुद कास्त्रो के निमंत्रण पर कोकीन की लत के इलाज के लिए कई साल क्यूबा में बिताये थे।

सैतीस साल की अल्वारेज कथित मानव तस्करी की प्रारंभिक जांच में सहयोग के लिए अर्जेंटीना की न्याय प्रणाली के समक्ष गवाही देने के लिए पिछले सप्ताह ब्यूनस आयर्स पहुंची है।

माराडोना की पिछले साल नवंबर में मृत्यु हो गई थी लेकिन महिला के कानूनी प्रतिनिधि पूर्व फुटबॉलर के करीबी सहयोगियों को निशाना बना रहे हैं। इसमें उनके पूर्व प्रबंधक गिलर्मो कोपोला और  2000 की दशक की शुरुआत में उनके साथ क्यूबा में रहने वाले अर्जेंटीना के उनके दोस्त शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!