लाइव न्यूज़ :

क्रोएशिया के डिफेंडर स्टेनिसिच कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए

By भाषा | Updated: November 18, 2021 11:09 IST

Open in App

म्यूनिख, 18 नवंबर (एपी) क्रोएशिया के डिफेंडर जोसिप स्टेनिसिच देश की राष्ट्रीय टीम की ओर से खेलते हुए कोरोना वारयस पॉजिटिव पाए गए हैं।

जर्मनी के क्लब बायर्न म्यूनिख ने यह जानकारी दी।

स्टेनिसिच रविवार को रूस पर टीम की 1-0 की जीत दौरान अंतिम मिनटों में खेलने के लिए उतरे थे। इस जीत से क्रोएशिया ने कतर में अगले साल होने वाले विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लिया। इक्कीस साल के राइट बैक स्टेनिसिच का क्रोएशिया के लिए यह तीसरा मुकाबला था।

बायर्न ने बुधवार को कहा, ‘‘एफसी बायर्न के डिफेंडर (स्टेनिसिच) का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है और वह घर में अलग थलग है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वह ठीक है।’’

बायर्न की टीम पिछले महीने कोच जूलियन नेगल्समैन के बिना चार मैच खेली थी क्योंकि वह कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए थे। पिछले हफ्ते डिफेंडर निकलास सुले भी जर्मनी की राष्ट्रीय टीम से जुड़ने के बाद पॉजिटिव पाए गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!