लाइव न्यूज़ :

Commonwealth Games: बैडमिंटन मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल में मलेशिया से हारा भारत, सिल्वर मेडल से करना पड़ा संतोष

By भाषा | Updated: August 3, 2022 07:34 IST

कॉमनवेल्थ गेम्स में बैडमिंटन मिश्रित टीम स्पर्धा में भारतीय फैंस को स्वर्ण पदक की उम्मीद थी। हालांकि भारतीय खिलाड़ी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके। भारत को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्दे बैडमिंटन मिश्रित टीम स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने से चूक गई भारतीय टीम।पीवी सिंधु को भी सिगल्स में दुनिया की 60वें नंबर की खिलाड़ी जिन वेई गोह के खिलाफ जीत के लिए करना पड़ा संघर्ष।दुनिया के 13वें नंबर के खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने निराश किया, 42वी रैंकिंग वाले एनजी टीजे योंग से हारे।

बर्मिंघम: भारत को राष्ट्रमंडल खेलों की बैडमिंटन मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल में मंगलवार को मलेशिया के खिलाफ 1-3 की हार के साथ रजत पदक से संतोष करना पड़ा। इस मुकाबले में भारत के एकल खिलाड़ियों और मलेशिया की युगल जोड़ियों पर नजरें थी। भारत के एकल खिलाड़ी हालांकि अपने से कम रैंकिंग वाले प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए जिससे भारत स्वर्ण पदक जीतने से चूक गया।

दूसरी तरफ मलेशिया की युगल जोड़ियां उम्मीद पर खरी उतरीं। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की दुनिया की सातवें नंबर की जोड़ी सबसे पहले कोर्ट पर उतरी। इस जोड़ी को हालांकि दुनिया की छठे नंबर की टेंग फोंग आरोन चिया और वूई यिक सोह की जोड़ी के खिलाफ 18-21, 15-21 से हार झेलनी पड़ी।

भारत को दो बार की ओलंपिक पदक विजेता और दुनिया की सातवें नंबर की खिलाड़ी पीवी सिंधू से वापसी दिलाने की उम्मीद थी। पूर्व विश्व चैंपियन सिंधू ने भारत को बराबरी तो दिला दी लेकिन महिला एकल में वह बिलकुल बेरंग नजर आई और उन्हें दुनिया की 60वें नंबर की खिलाड़ी जिन वेई गोह को 22-20, 17-21 से हराने के दौरान काफी जूझना पड़ा।

दुनिया के 13वें नंबर के खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने निराश किया। उन्होंने दुनिया के 42वें नंबर के खिलाड़ी एनजी टीजे योंग के खिलाफ पहला गेम 19-21 से गंवा दिया लेकिन अगले गेम में वापसी करते हुए 21-6 की एकतरफा जीत दर्ज की। श्रीकांत हालांकि तीसरे और निर्णायक गेम में लय कायम रखने में नाकाम रहे और 16-21 से हार गए जिससे भारत 1-2 से पिछड़ गया।

कूंग ली पियर्ली टेन और मुरलीधरन थिन्नाह की दुनिया की 11वें नंबर की जोड़ी ने इसके बाद महिला युगल में त्रीशा जॉली और गायत्री गोपीचंद की 38वें नंबर की जोड़ी को 21-18, 21-17 से हराकर स्वर्ण पदक मलेशिया की झोली में डाल दिया।

टॅग्स :कॉमनवेल्थ गेम्सबैडमिंटनपी वी सिंधुकिदांबी श्रीकांत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलक्ष्य सेन ऑल इंग्लैंड ओपन के फाइनल में पहुंचे, रोमांचक सेमीफाइनल में विक्टर लाई को हराया

भारत'बैंगलोर में घर वापस आ गई हूं': पीवी सिंधु दुबई एयरपोर्ट पर फंसने के बाद सुरक्षित भारत लौटीं

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!

अन्य खेलभारत करेगा 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, अहमदाबाद में होगा आयोजन

विश्व17 बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर खिताब और 12 टूर्नामेंट में उपविजेता, दुनिया की पूर्व नंबर-1 खिलाड़ी ताई जु यिंग ने लिया संन्यास, पीवी सिंधू ने मार्मिक पोस्ट लिख दी विदाई 

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!