लाइव न्यूज़ :

Commonwealth Games 2022: बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल के लिए भारतीय दल का ऐलान, 215 खिलाड़ियों के साथ 322 सदस्यों के दल की घोषणा, देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 20, 2022 13:51 IST

Commonwealth Games 2022: खेलों का आयोजन 28 जुलाई से आठ अगस्त तक इंग्लैंड के शहर में होगा। भारत गोल्ड कोस्ट में हुए पिछले राष्ट्रमंडल खेलों की तालिका में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बाद तीसरे स्थान पर रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देदल में 107 अधिकारी एवं सहायक कर्मचारी हैं।पिछले सत्र के मुकाबले इस बार बेहतर प्रदर्शन करने को लेकर आश्वस्त हैं।प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत सरकार ने  खेलों को अभूतपूर्व समर्थन दिया है।

Commonwealth Games 2022: भारतीय ओलंपिक संघ ने शनिवार को आगामी बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के लिए 215 खिलाड़ियों के साथ 322 सदस्यों के दल की घोषणा की। दल में 107 अधिकारी एवं सहायक कर्मचारी हैं। इन खेलों का आयोजन 28 जुलाई से आठ अगस्त तक इंग्लैंड के शहर में होगा।

भारत गोल्ड कोस्ट में हुए पिछले राष्ट्रमंडल खेलों की तालिका में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बाद तीसरे स्थान पर रहा था और टीम की कोशिश इस बार अपने प्रदर्शन में सुधार करने की होगी। इस मौके पर आईओए महासचिव राजीव मेहता ने कहा, ‘‘ हम अपना सबसे मजबूत दल राष्ट्रमंडल खेलों में भेज रहे हैं। हम निशानेबाजी में काफी मजबूत रहे है लेकिन वह इस बार इन खेलों का हिस्सा नहीं है।

इसके बावजूद हम पिछले सत्र के मुकाबले इस बार बेहतर प्रदर्शन करने को लेकर आश्वस्त हैं।’’ यहां जारी विज्ञप्ति में इस खेल निकाय के शीर्ष पदाधिकारी ने एथलीटों और महासंघों को समर्थन देने के लिए सरकार को धन्यवाद दिया। मेहता ने कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत सरकार ने  खेलों को अभूतपूर्व समर्थन दिया है और ओलंपिक खेलों में हमारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन इस बात की तस्दीक करता है।’’

टीम में कुछ प्रमुख नामों में ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा, पीवी सिंधू, मीराबाई चानू, लवलीना बोरगोहेन, बजरंग पूनिया और रवि कुमार दहिया शामिल हैं। इसके अलावा मौजूदा राष्ट्रमंडल चैंपियन मनिका बत्रा, विनेश फोगाट के साथ-साथ 2018 एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता तजिंदरपाल सिंह तूर, हिमा दास और अमित पंघाल भी दल का हिस्सा हैं।

तूर ने हालांकि शनिवार को ही चोट के कारण इन खेलों से हटने की घोषणा की। तूर अमेरिका के यूजीन में चल रही विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप से पहले लगी ‘ग्रोइन’ चोट के कारण राष्ट्रमंडल खेलों से बाहर हो गये। भारतीय मुक्केबाजी संघ (बीएफआई) के उपाध्यक्ष राजेश भंडारी टीम के ‘शेफ डी मिशन’ (दल प्रमुख) हैं।

भारतीय खिलाड़ी 15 खेलों और चार पैरा खेलों में प्रतिस्पर्धा करेंगे। टीम को मुक्केबाजी, बैडमिंटन, हॉकी, भारोत्तोलन, महिला क्रिकेट और कुश्ती जैसे पारंपरिक रूप से मजबूत खेल में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। महिला क्रिकेट (टी20 प्रारूप) पहली बार इन खेलों का हिस्सा बना है।

कुछ भारतीय खिलाड़ी पहले ही बर्मिंघम पहुंच चुके है जबकि कुछ वैश्विक टूर्नामेंटों में भाग लेने के बाद सीधे वहां पहुंचेंगे। बाकी बचे हुए खिलाड़ी नयी दिल्ली से रवाना होंगे। राष्ट्रमंडल खेल गांव आधिकारिक रूप से 23 जुलाई को दल के लिए खुलेगा। भारतीय दल पांच अलग-अलग जगहों पर रहेगा। 

टॅग्स :इंग्लैंडब्रिटेनटीम इंडियाकॉमनवेल्थ गेम्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्रिकेटIndia tour of Zimbabwe 2026: लो जी नोट कर लो डेट?, जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैच की टी20 सीरीज, जानें शेयडूल

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!