लाइव न्यूज़ :

CWG 2018: मैरी कॉम का मेडल पक्का, सेमीफाइनल में इस बॉक्सर से होगा मुकाबला

By भाषा | Updated: April 8, 2018 10:36 IST

मैरी कॉम अगर कामयाब हुईं तो पिछले पांच महीने में उनका तीसरा गोल्ड मेडल होगा।

Open in App

गोल्ड कोस्ट, 8 अप्रैल: पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा ले रहीं पांच बार की वर्ल्ड चैम्पियन महिला मुक्केबाज एमसी मैरी कॉम 48 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक मेडल भी पक्का कर लिया है।

लंदन ओलंपिक (2012) में ब्रॉन्ज जीतने वालीं 35 साल की इस मुक्केबाज ने क्वॉर्टर फाइलन में रविवार को स्कॉटलैंड की मेगन गोर्डोन को 5-0 से करारी शिकस्त दी। उनकी इस जीत से बॉक्सिंग में देश के लिए पहला पदक पक्का हुआ। राज्यसभा की मौजूदा सांसद मैरी कॉम का सेमीफाइनल मुकाबला 11 अप्रैल को श्रीलंका की अनुषा दिरूक्शी से होगा।

इस भारतीय खिलाड़ी को गोल्ड मेडल जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। मैरी कॉम अगर कामयाब हुईं तो पिछले पांच महीने में उनका तीसरा गोल्ड मेडल होगा।उन्होंने हाल ही में एशियाई चैम्पियनशिप और इंडियन ओपन में स्वर्ण जीतने के अलावा बुल्गारिया में खेले गये स्ट्रान्डजा स्मारक मुक्केबाजी टूर्नामेंट में रजत पदक जीता था। (और पढ़ें- CWG 2018, Day 4, Live: मनु भाकर, पूनम यादव को गोल्ड, हिना सिद्धू को सिल्वर, रवि कुमार को ब्रॉन्ज)

टॅग्स :कॉमनवेल्थ गेम्समैरी कॉममुक्केबाजी
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!

अन्य खेलभारत करेगा 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, अहमदाबाद में होगा आयोजन

भारतविश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स में 20 पदक, सोना ही सोना?, 09 स्वर्ण, 06 रजत और 05 कांस्य, भारतीय मुक्केबाजों ने चीन और इटली को धुना

भारतWorld Boxing Cup 2025: मीनाक्षी हुड्डा, प्रीति पवार ने वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स जीते गोल्ड मेडल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!