लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रमंडल खेल 2018: CGF ने मानी भारत की मांग, ऑस्ट्रेलिया जाएगा 225 एथलीटों का दल

By विनीत कुमार | Updated: February 17, 2018 13:57 IST

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) और बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीएफआई) ने सीजीएफ से कोटा बढ़ाने की मांग की थी।

Open in App

राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) ने 4 से 15 अप्रैल के बीच ऑस्ट्रेलिया में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के दो स्पर्धाओं (बॉक्सिंग और एथलेटिक्स) में भारतीय एथलीटों का कोटा बढ़ाने का फैसला किया है। राष्ट्रमंडल खेल ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में आयोजित किया जाना है। अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार सीजीएफ ने हालांकि दूसरे स्पर्धाओं (जिम्नास्टिक, शूटिंग और साइकलिंग) में भारतीय कोटा घटाया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार इस बार राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारत 225 एथलीटों का दल ऑस्ट्रेलिया भेजेगा। इससे पहले ग्लासगो में 2014 के राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने 215 एथलीटों का दल भेजा था।

दरअसल, भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) और बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीएफआई) ने सीजीएफ से कोटा बढ़ाने की मांग की थी। इससे पहले सीजीएफ ने मुक्केबाजी में भारतीय कोटा 13 से घटाकर 10 कर दिया था। अब इसे बढ़ाकर 12 कर दिया गया है। अब कोटा बढ़ने के बाद बीएफआई एक अतिरिक्त महिला बॉक्सर को भी ऑस्ट्रेलिया भेज सकेगी। 

हालांकि, सीजीएफ ने बॉक्सिंग में जो कोटा बढ़ाया है वह भारत की मांग से एक अब भी कम है लेकिन यह ग्लासगो में भेजे गए बॉक्सिंग दल की संख्या से जरूर एक ज्यादा है। ग्लासगो में भारत मे 11 बॉक्सरों का दल भेजा था। 

ऐसे ही सीजीएफ ने एथलेटिक्स में भी कोटा बढ़ाया है। एथलेटिक्स में इस बार कुल 37 एथलीट भेजे जा सकेंगे। ग्लासगो में भारत ने 32 एथलीट भेजे थे।बास्केटबॉल में भी सीजीएफ ने भारत के लिए कुल 24 कोटा बढ़ाया है। इस बार आठ साल बाद भारतीय बास्केटबॉल टीम राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेगी।

ये है विभिन्न स्पर्धाओं में भारती दल की संभावित संख्या

एक्वेटिक्स: पुरुष-3 (कुल-3)एथलेटिक्स: पुरुष- 23, महिला- 14 (कुल- 37)बैडमिंटन: पुरुष- 4, महिला- 5 (कुल-9)बास्केटबॉल (क्वालीफिकेशन): पुरुष- 12, महिला- 12 (कुल-24)बॉक्सिंग: पुरुष-8, महिला-4 (कुल-12)साइकलिंग: पुरुष-6, महिला- 3 (कुल-9)जिम्नास्टिक: पुरुष-2, महिला- 5 (कुल-7)हॉकी (क्वालीफिकेशन): पुरुष-18, महिला-18 (कुल-36)लॉन बॉल्स: पुरुष-5, महिला-5 (कुल-10)शूटिंग: पुरुष: 15, महिला- 12 (कुल-27)स्क्वैश: पुरुष-5, महिला-2 (कुल-7)टेबल टेनिस: पुरुष-5, महिला-5 (कुल-10)

टॅग्स :कॉमनवेल्थ गेम्समुक्केबाजीबैडमिंटन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलक्ष्य सेन ऑल इंग्लैंड ओपन के फाइनल में पहुंचे, रोमांचक सेमीफाइनल में विक्टर लाई को हराया

भारत'बैंगलोर में घर वापस आ गई हूं': पीवी सिंधु दुबई एयरपोर्ट पर फंसने के बाद सुरक्षित भारत लौटीं

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!

अन्य खेलभारत करेगा 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, अहमदाबाद में होगा आयोजन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!