लाइव न्यूज़ :

छत्रसाल स्टेडियम विवाद : ओलंपिक पदक विेजेता सुशील कुमार की तलाश जारी

By भाषा | Updated: May 9, 2021 20:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ मई छत्रसाल स्टेडियम में हुए झगड़े के मामले में दो बार के ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार की तलाश जारी है जबकि दिल्ली पुलिस ने पीड़ितों के बयान दर्ज कर लिये हैं। इस विवाद में एक पहलवान की मौत हो गयी थी।

पुलिस ने कहा कि यह झड़प मॉडल टाउन इलाके में एक फ्लैट को खाली कराने को लेकर हुई।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बीजिंग ओलंपिक में कांस्य और लंदन ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाले सुशील कुमार इस मामले में प्राथमिकी में नामजद हैं। वह फरार हैं और उनकी तलाश जारी है। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अलावा पड़ोसी राज्यों में उनकी तलाश में छापे मारे जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि पीड़ितों ने आरोप लगाया है कि सुशील घटना के समय घटनास्थल पर मौजूद थे।

यह घटना मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात को छत्रसाल स्टेडियम में घटी जिसमें कथित रूप से अन्य पहलवानों द्वारा बेरहमी से पीटने के कारण 23 साल के एक पहलवान की मौत हो गयी जबकि उसके दो साथी घायल हो गये।

पुलिस के अनुसार सुशील, अजय, प्रिंस, सोनू, सागर, अमित और अन्य के बीच पार्किंग क्षेत्र में झगड़ा हुआ। इसके बाद, पुलिस ने मॉडल टाउन पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!