लाइव न्यूज़ :

चेन्नइयिन और ईस्ट बंगाल की नजरें जीत पर

By भाषा | Updated: January 17, 2021 17:52 IST

Open in App

मडगांव, 17 जनवरी चेन्नइयिन एफसी की टीम सोमवार को यहां इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) मुकाबले में जब ईस्ट बंगाल का सामना करने उतरेगी तो उसकी कोशिश जीत दर्ज कर तालिका में शीर्ष चार की तरफ कदम बढ़ने पर होगी।

ईस्ट बंगाल ने भी टूर्नामेंट में लचर प्रदर्शन करने के बाद वापसी की है और पिछले छह मैचों से अजेय रही है। टीम 11 मैचों में 11 अंक के साथ तालिका में नौवें स्थान पर है। दो बार की चैम्पियन चेन्नइयिन इतने ही मैचों में 14 अंक के साथ फिलहाल छठे पायदान पर है।

ईस्ट बंगाल ने हाल में ब्राइट एनोबाखरे के साथ नया करार किया है और उन्होंने टीम के प्रदर्शन पर बहुत अच्छा प्रभाव डाला है। हालांकि चेन्नइयिन के कोच कसाबा लाजलो पूरी टीम की चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं।

उन्होंने कहा, “ ईस्ट बंगाल ने कुछ अच्छे नए खिलाड़ी शामिल किए हैं। उनके पास आक्रामक खिलाड़ी है। लेकिन मेरे पास भी रक्षापंक्ति में कुछ अच्छे खिलाड़ी है। हम मिडफील्ड में मजबूत हैं। अगर हम तालमेल के साथ खेलते है तो मैच जीत सकते है।

ईस्ट बंगाल के कोच रोबी फॉलर को उम्मीद है कि उनकी टीम प्लेऑफ में पहुंचेगी जो चौथे स्थान पर काबिज टीम से पांच अंक पीछे है।

उन्होंने कहा, “ यहां पर बहुत सारी सकारात्मक चीजें हैं, जिसे हम हासिल कर सकते हैं। अभी हमें बहुत सारे अंक लेने हैं और हम इसके लिए अपनी कोशिश जारी रखेंगे और उन अंकों को हासिल करेंगे। इसलिए जब तक यह गणितीय रूप से असंभव नहीं है, तब तक हम विश्वास करेंगे कि हम इसे कर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!