लाइव न्यूज़ :

चेन्नई सिटी और सुदेवा दिल्ली की नजरें तालिका में ऊपर चढ़ने पर

By भाषा | Updated: February 2, 2021 17:14 IST

Open in App

कोलकाता, दो फरवरी चेन्नई सिटी एफसी और सुदेवा दिल्ली एफसी की टीम आई-लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में बुधवार को यहां जब एक-दूसरे का सामना करेगी तो उनकी कोशिश अंक तालिका में शीर्ष चार में जगह बनाने की होगी।

चेन्नई की टीम चार मैचों में छह अंक के साथ सातवें जबकि सुदेवा दिल्ली पांच मैचों में पांच अंकों के साथ आठवें पायदान पर है। तालिका में शीर्ष पर काबिज चर्चिल ब्रदर्स के नाम 11 अंक है जबकि दूसरे से 10वें स्थान की टीम के बीच महज तीन अंक का फासला है।

चेन्नई सिटी एफसी इस मैच को ड्रा कराकर भी शीर्ष चार में पहुंच सकती है लेकिन टीम के मुख्य कोच सत्यसागर को सुदेवा दिल्ली एफसी के खिलाफ जीत से कम कुछ भी मंजूर नहीं।

सिंगापुर के इस कोच ने कहा, ‘‘ तालिका में टीमों के अंकों के बीच ज्यादा फासला नहीं है ऐसे में आई-लीग में हर जीत और हार मायने रखती है। हमें जितना संभव हुआ उतने अंक हासिल करने होंगे।’’

सुदेवा दिल्ली एफसी की कोशिश भी जीत के साथ तालिका की शीर्ष टीमों में जगह बनाने की होगी।

टीम के मुख्य कोच चेंचो दोरजी ने कहा, ‘‘अगर हम कल का मैच जीतते है तो तालिका में अच्छी स्थिति में होंगे। हम ऐसा ही चाहते है । हर टीम अलग तरह की है ऐसे में आई-लीग में कोई भी किसी को भी हरा सकता है।’’

कप्तान गुरसिमरत गिल ने इसे ‘हर हाल में जीतने वाला मैच’ करार देते हुए कहा, ‘‘ हमें अपना नैसर्गिक खेल जारी रखना होगा । हम तालिका में बेहतर जगह के हकदार है और उम्मीद है कि कल मैच जीत कर शीर्ष छह में पहुंच जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

भारतलाल आतंक का ऐसे हुआ अंत

विश्वट्रंप सरकार को मुनीर से खतरा! ईरान के हितों को बढ़ावा देने का बड़ा आरोप; अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

भारतNoida Labour Protest: नोएडा में हिंसक विरोध प्रदर्शन का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, यूपी STF ने तमिलनाडु से दबोचा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!