लाइव न्यूज़ :

चेल्सी ने यूएफा सुपर कप खिताब जीता

By भाषा | Updated: August 12, 2021 09:35 IST

Open in App

बेलफास्ट, 12 अगस्त (एपी) स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में उतरे गोलकीपर केपा अरिजाबालागा ने दो पेनल्टी किक बचाई जिससे चेल्सी ने बुधवार को यहां विलारीयाल को पेनल्टी शूट आउट में 6-5 से हराकर यूएएफा सुपर कप फुटबॉल टूर्नामेंट जीत लिया।

चेल्सी के मैनेजर थॉमस टचेल ने अतिरिक्त समय का खेल खत्म होने से कुछ सेकेंड पहले केपा को मैदान पर उतारने का फैसला किया जो बिलकुल सही साबित हुआ।

टीम के सहयोगी स्टाफ ने टचेल को बताया कि पेनल्टी रोकने में केपा का रिकॉर्ड टीम के पहली पसंद गोलकीपर एडवर्ड मेंडी से बेहतर है इसलिए 119वें मिनट में उन्हें मैदान पर उतारने का फैसला किया गया। अतिरिक्त समय के बाद स्कोर 1-1 से बराबर था।

केपा ने इसके बाद पेनल्टी शूट आउट में एइसा मेंडी और राउल अलबियोल की पेनल्टी किक रोककर चेल्सी की जीत सुनिश्चित की।

इससे पहले चेल्सी को 27वें मिनट में हाकिम जियेच ने बढ़त दिलाई लेकिन गेरार्ड मोरेनो ने 73वें मिनट में स्कोर 1-1 करके विलारीयाल को बराबरी दिला दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!