लाइव न्यूज़ :

चैम्पियंस लीग दूसरा दौर : मैनचेस्टर युनाइटेड पर जीत की राह पर लौटने का दबाव

By भाषा | Updated: September 27, 2021 14:44 IST

Open in App

लंदन, 27 सितंबर (एपी) अपनी टीम पर भारी निवेश और क्रिस्टियानो रोनाल्डो जैसे सितारे की वापसी के बावजूद पिछले दौर में पराजय झेलने वाली मैनचेस्टर युनाइटेड पर मंगलवार से शुरू हो रहे चैम्पियंस लीग फुटबॉल के दूसरे चरण में बेहतर प्रदर्शन का भारी दबाव होगा ।

पिछले दो मैचों में मैनचेस्टर युनाइटेड को एक गोल से पराजय झेलनी पड़ी। क्लब में वापसी करने वाले रोनाल्डो ने हालांकि शनिवार को एस्टोन विला के खिलाफ एक ही मैच खेला लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके ।

अब ग्रुप एफ के मैच में उनका सामना विलारीयाल से है जिसने यूरोपा लीग के पिछले सत्र के फाइनल में उसे हराया था ।

दूसरी ओर रीयाल मैड्रिड का सामना शेरिफ से होगा । इस सप्ताह स्पेनिश लीग में मैड्रिड ने विलारीयाल से गोलरहित ड्रॉ खेला । पहले सात मैचों में आठ के मुकाबले 22 गोल करने वाली मैड्रिड पहली बार इस सत्र में किसी मैच में गोल नहीं कर सकी । वहीं शेरिफ ने ग्रुप डी के पिछले मैच में शखतार दोनेस्क को मात दी है ।

ग्रुप ए में पेरिस सेंट जर्मेन का सामना मैनचेस्टर सिटी से होगा । घुटने की मामूली चोट के कारण पिछले दो मैचों से बाहर रहे लियोनेल मेस्सी यह मैच खेल सकते हैं । मेस्सी ने चैम्पियंस लीग में आखिरी गोल बार्सीलोना के लिये पीएसजी के खिलाफ ही किया था ।

बोरूसिया डॉर्टमंड की टक्कर ग्रुप सी में स्पोर्टिंग लिस्बन से होगी । पिछले मैच में डॉर्टमंड को बोरूसिया मोंशेंग्लाबाख ने 1 . 0 से हराया था । खराब फॉर्म से जूझ रही बार्सीलोना का सामना ग्रुप ई में बेनफिका से होगा । स्पेनिश लीग के पिछले मैच में लेवांटे पर 3 . 0 से मिली जीत ने हालांकि उसके लिये टॉनिक का काम किया होगा ।

युवेंटस की दिक्कतें बढी हुई है जिसे बुधवार को चेलसी से खेलना है लेकिन उसके स्टार स्ट्राइकर पाउलो डायबाला चोट के कारण बाहर है । सैम्पडोरिया के खिलाफ स्पेनिश लीग के मैच में गोल करने के बाद वह चोटिल होकर मैदान से बाहर चले गए थे । युवेंटस ने यह मैच 3 . 2 से जीता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

भारतजान में जान आई, पर दहशत बरकरार; पुंछ में युद्ध जैसी आपात स्थिति के लिए मेगा ब्लैकआउट-एयर रेड मॉक ड्रिल रद्द

भारतUdhampur: यात्रियों से भरी बस हादसे में 19 की मौत, मृतकों के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये की मदद का ऐलान

भारतमहिला आक्रोश से गूंजा भोपाल, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- अपमान नहीं सहेंगी बहनें

क्रिकेटIPL 2026: क्या आज खेलेंगे रोहित शर्मा? हिटमैन की चोट पर आया सबसे बड़ा अपडेट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!