लाइव न्यूज़ :

केंद्र सरकार धर्मशाला के करीब खेल प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने को तैयार : ठाकुर

By भाषा | Updated: August 22, 2021 13:41 IST

Open in App

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार से जमीन मिलने पर केंद्र सरकार धर्मशाला के करीब अत्याधुनिक ‘हाई एल्टीट्यूड खेल प्रशिक्षण केंद्र’ खोलने के लिये तैयार है।राज्य से सांसद ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को खेल केंद्र के रूप में तैयार करने के लिये विशेष प्रयास किये जा रहे हैं तथा राज्य के प्रत्येक जिले को खेलों से जुड़ी विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।ठाकुर ने रविवार को धर्मशाला में संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘केंद्र सरकार धर्मशाला के करीब राष्ट्रीय खेल प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने के लिये तैयार है बशर्ते राज्य सरकार इसके लिये जरूरी भूमि उपलब्ध कराये। ’’उन्होंने कहा, ‘‘हम निकट भविष्य में धर्मशाला में खेल सुविधाओं में सुधार और विस्तार करने की कोशिश करेंगे। हम निकट भविष्य में इस शहर में अधिक खेल आयोजनों पर भी काम करेंगे।’’ठाकुर ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार देश में खेलों के स्तर को बेहतर बनाने के लिये प्रयासरत है तथा शीर्ष खिलाड़ियों को देश और विदेश में सर्वश्रेष्ठ अभ्यास सुविधाएं मुहैया करायी जा रही हैं। भारत ने तोक्यो ओलंपिक में रिकार्ड सात पदक जीते जिनमें भाला फेंक के एथलीट नीरज चोपड़ा का स्वर्ण पदक भी शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!