लाइव न्यूज़ :

कैस्टर सेमेन्या तेज रफ्तार से वाहन चलाने के आरोप में गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 12, 2021 19:34 IST

Open in App

केपटाउन, 12 मई (एपी) ओलंपिक चैम्पियन धाविका कैस्टर सेमेन्या को तेज गति से वाहन चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया और 50 घंटे सामुदायिक सेवा की सजा सुनाई गई है ।

सेमेन्या को पिछले गुरूवार को गिरफ्तार किया गया था और 35 डॉलर की जमानत पर छोड दिया गया ।

वह अगस्त में अदालत में दूसरी सुनवाई के लिये उपस्थित होगी और तब अभियोजन अधिकारी बतायेंगे कि उसने सामुदायिक सेवा पूरी कर ली है या नहीं ।

सेमेन्या दो बार की ओलंपिक और तीन बार की विश्व चैम्पियन है ।

टेस्टोस्टेरॉन हार्मोन्स की मात्रा अधिक होने के कारण सेमेन्या पर ओलंपिक में अपनी पसंदीदा रेस 800 मीटर में भाग लेने पर प्रतिबंध है जिसमें वह ओलंपिक चैंपियन हैं। अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स महासंघ (आईएएएफ) ने सेमेन्या के शरीर में हार्मोंस की मात्रा ज्यादा बताते हुए उनके महिला वर्ग की इस स्पर्धा में दौड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके खिलाफ सेमेन्या ने खेल पंचाट में अर्जी दायर की थी जिसे ठुकरा दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!