लाइव न्यूज़ :

मुक्केबाजी ओलम्पिक क्वालीफायर: विकास कृष्ण, पूजा रानी को ओलंपिक टिकट, भारत को मुक्केबाजी में दो ओलंपिक कोटा

By भाषा | Updated: March 8, 2020 17:34 IST

विकास ने पुरुषों के 69 किग्रा में जापान के सेवोनरेटस ओजाका को एकतरफा अंदाज में 5-0 से मात दी।

Open in App

भारतीय मुक्केबाज विकास कृष्ण और पूजा रानी ने रविवार को अम्मान में जारी एशिया/ओसनिया ओलम्पिक क्वालीफायर के अपने-अपने भार वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जीत दर्ज करके आगामी टोक्यो ओलंपिक का कोटा हासिल कर लिया। मौजूदा एशियाई चैंपियन पूजा ने महिलाओं की 75 किग्रा मुकाबले में थाईलैंड की पोम्नीपा क्यूटी को एकतरफा अंदाज में 5-0 से करारी मात देकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की और देश के लिए मुक्केबाजी में पहला ओलंपिक कोटा हासिल किया।

पूजा ने इस जीत के बाद कहा, "मैं पहले कभी भी क्यूटी के खिलाफ नहीं लड़ी थी, इसलिए मन में थोड़ा डर था। लेकिन सबने मुझसे कहा कि जाओ और अपना मुकाबला लड़ो, हम आपकी मदद करेंगे। इसके बाद मैंने अपने मुकाबले पर ध्यान दिया और मैंने एकतरफा जीत हासिल की।"

उन्होंने कहा, "टोक्यो ओंलपिक के लिए क्वालीफाई करके मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस भी है, इसलिए मेरी यह जीत सभी महिलाओं को समर्पित है और उन्हें इसकी बधाई। मैं अपने इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैं अपने कोचों को भी धन्यवाद देना चाहती हूं।"

विकास ने पुरुषों के 69 किग्रा में जापान के सेवोनरेटस ओजाका को एकतरफा अंदाज में 5-0 से मात दी। विकास तीसरी बार ओलंपिक कोटा हासिल करने में सफल रहे हैं। वह टोक्यो ओलंपिक के लिए कोटा पाने वाले पहले भारत के पहले पुरुष मुक्केबाज बन गए हैं।

टॅग्स :मुक्केबाजीबॉक्सरइंडियाटोक्यो ओलंपिक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!