लाइव न्यूज़ :

गेंदबाज पिछले चार-पांच मैच से शानदार प्रदर्शन कर रहे है: सैमसन

By भाषा | Updated: April 25, 2021 00:08 IST

Open in App

मुंबई, 24 अप्रैल कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ छह विकेट की प्रभावशाली जीत दर्ज करने के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने शनिवार को यहां कहा कि उनकी टीम के गेंदबाज पिछले चार-पांच मैचों में शानदार प्रदर्शन कर रहे है।

उन्होंने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में जीत का श्रेय गेंदबाजों को देते हुए कहा, ‘‘ वे शानदार रहे, गेंदबाज पिछले चार - पांच मैचों से कमाल का प्रदर्शन कर रहे है। सीनियर गेंदबाजों के साथ युवा भी अच्छा कर रहे है। मुझे उनकी कप्तानी करने में मजा आ रहा है। ’’

मैच में 41 गेंद में 42 रन की नाबाद पारी खेलने वाले सैमसन ने कहा, ‘‘मैं बल्लेबाजी के बारे में कभी बाहर से कुछ सोचकर आता नहीं हूं, मैं परिस्थिति के अनुसार खुद को ढालने की कोशिश करता हूं। मैं बल्लेबाजी करना पसंद करता हूं।’’

उन्होंने मैन ऑफ द मैच क्रिस मौरिस की तारीफ करते कहा कि वह बड़े बल्लेबाजों के विकेट लेना चाहते थे।

उन्होंने कहा, ‘‘हम मौरिस की आंखों में देख सकते थे कि वह बड़े बल्लेबाजों को आउट करना चाहते थे। ’’

मैच में चार ओवर में 23 रन देकर चार विकेट लेने वाले मौरिस ने कहा, ‘‘ इस पिच पर बल्लेबाजी आसान नहीं थी, हमने दोनों टीमों को जूझते हुए देखा। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर जैसे बड़े खिलाड़ियों के चोटिल होने से टीम को भारी नुकसान हुआ है लेकिन हमारे पास उनका विकल्प है।’’

केकेआर के कप्तान इयोन मोर्गन ने हार के लिए लचर बल्लेबाजी को जिम्मेदार ठहराया।

उन्होंने कहा, ‘‘ बल्लेबाजी ने हमें निराश किया। हम शुरुआत से पीछे थे और इस विकेट पर लगभग 40 रन कम बनाए। हम जब भी आक्रमण करना चाह रहे थे तब विकेट गंवा दे रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

विश्व"ईरान और भारत के बीच संबंध बहुत मजबूत", होर्मुज जलडमरूमध्य के पास टैंकरों पर हमले के बाद तेहरान के प्रतिनिधि ने कही ये बड़ी बात

पूजा पाठPanchang 19 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 April 2026: सफलता या निराशा? जानें आज क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: आखा तीज पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी; जानें क्या करें और क्या न करें?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!