लाइव न्यूज़ :

आस्ट्रेलियाई ओपन में खेलने के लिए दोनों टीके अनिवार्य, जोकोविच नहीं मानेंगे इस मांग को

By भाषा | Updated: November 20, 2021 18:36 IST

Open in App

मेलबर्न, 20 नवंबर (एपी) आस्ट्रेलियाई ओपन के प्रमुख क्रेग टिले ने शनिवार को पुष्टि की कि 2022 में पहला ग्रैंडस्लैम टेनिस टूर्नामेंट खेलने के लिये खिलाड़ियों समेत सभी को कोरोना के दोनों टीके लग जाने अनिवार्य हैं ।

इससे नौ बार के चैम्पियन नोवाक जोकोविच के खेलने को लेकर संदेह पैदा हो गया है। जोकोविच ने अभी तक पुष्टि नहीं की है कि उन्होंने टीके लगवाये हैं या नहीं । उनकी नजरें रिकॉर्ड 21वें ग्रैंडस्लैम पर है ।

जोकोविच ने स्पष्ट कर दिया कि वह इस टूर्नामेंट के आयोजकों की मांग के आगे नहीं झुकेंगे।

टूर्नामेंट 17 से 30 जनवरी के बीच खेला जायेगा और विक्टोरिया सरकार पहले ही कह चुकी है कि टूर्नामेंट स्थल पर उन्हीं को प्रवेश मिलेगा जिन्हें दोनों टीके लग चुके हैं ।

उन्होंने टूर्नामेंट के आधिकारिक लांच के मौके पर कहा ,‘‘ टूर्नामेंट स्थल पर वे ही खिलाड़ी, स्टाफ और प्रशंसक आ सकेंगे जिन्हें दोनों टीके लग चुके हैं । नोवाक को लेकर काफी अटकलें हैं लेकिन यह उसका निजी मसला है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘हम सभी चाहते हैं कि वह यहां खेले लेकिन उसे पता है कि इसके लिये उसे टीके लगवाने होंगे । ’’

दुनिया के शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी ने तुरिन में एटीपी टूर फाइनल्स के दौरान कहा, ‘‘ आपको यह चुनने की स्वतंत्रता होनी चाहिए कि आप क्या करना चाहते हैं। खासकर इस मामले में कि आप अपने शरीर में क्या रखना चाहते हैं।’’

जोकोविच ने पिछले साल 14 दिनों के पृथकवास का विरोध किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअब डील पक्की! भारत-अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट की फाइनल तैयारी शुरू, खुलेंगे निवेश के नए रास्ते

पूजा पाठPanchang 21 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारतफ्री में पढ़ें विदेश के टॉप विश्वविद्यालयों में! भारत सरकार दे रही है 125 छात्रों को स्कॉलरशिप, जानें कैसे करें अप्लाई

पूजा पाठRashifal 21 April 2026: इन 4 राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा आज का दिन, जीवन में आएगी खुशहाली

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!