लाइव न्यूज़ :

बोपन्ना . सानिया ने भारतीय जोड़ियों के बीच ऐतिहासिक विम्बलडन मैच जीता

By भाषा | Updated: July 2, 2021 18:49 IST

Open in App

लंदन, दो जुलाई भारत की सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना की अनुभवी जोड़ी ने शुक्रवार को विम्बलडन मिश्रित युगल के पहले दौर के मैच में रामकुमार रामनाथन और अंकिता रैना को 6 . 2 , 7 . 6 से हरा दिया ।

ओपन युग में पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में दो भारतीय टीमें एक दूसरे के खिलाफ खेल रहीं थीं । रामनाथन ने इस मैच के जरिये ग्रैंडस्लैम में पदार्पण किया जो 21 बार एकल मुख्य ड्रॉ में क्वालीफाई करने की नाकाम कोशिश कर चुके हैं ।

पहला सेट सानिया और बोपन्ना ने आसानी ने जीत लिया लेकिन दूसरे सेट में उन्हें कड़ी चुनौती मिली । बोपन्ना अपनी दमदार सर्विस और बेसलाइन पर ग्राउंड स्ट्रोक्स से चारों में सबसे बेहतर साबित हुए ।

सानिया और अमेरिका की बेथानी माटेक सैंड्स की जोड़ी महिला युगल के दूसरे दौर में पहुंच चुकी है जबकि रैना और उनकी अमेरिकी जोड़ीदार लौरेन डेविस पहले दौर में हार गई।

रैना और डेविस गुरूवार की रात आसिया मोहम्मद और जेसिका पेगुला की अमेरिकी जोड़ी से सीधे सेटों में हार गयी।

अमेरिका की 14वीं वरीयता प्राप्त जोड़ी ने अंकिता और डेविस को 70 मिनट तक चले मैच में 6-3, 6-2 से हराया।

बोपन्ना और दिविज शरण पुरुष युगल के पहले दौर से आगे नहीं बढ़ पाये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

क्राइम अलर्टतुम काले हो, मेरे लायक नहीं, मैं तुमसे बेहतर किसी के?, पत्नी प्रियंका और प्रेमी कमलेश ने पति पुरोहित देवकृष्ण को धारदार हथियार से काट डाला

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!