लाइव न्यूज़ :

भुवनेश्वर की टीम में वापसी सुखद : डेविड वॉर्नर

By भाषा | Updated: April 9, 2021 12:41 IST

Open in App

चेन्नई, नौ अप्रैल सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने शुक्रवार को कहा कि सीनियर तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की वापसी से उनकी टीम मजबूत होगी जो पहले ही से सभी विभाग में काफी संतुलित है ।

भुवनेश्वर पिछले साल आईपीएल में चार ही मैच खेल सके थे चूंकि उनके कूल्हे में चोट लग गई थी । इस समय वह बेहतरीन फॉर्म में हैं और इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की श्रृंखला में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया ।

वॉर्नर ने ट्वीट किया ,‘‘ हमारी टीम काफी संतुलित है और चयन के लिये काफी दुविधा होने वाली है।’’

सनराइजर्स को पहला मैच रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स से खेलना है ।

वॉर्नर ने कहा ,‘‘ यह अच्छी बात है कि भुवी वापिस आ गया है । उसने इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया । हमारे पास गेंदबाजी में काफी गहराई और बल्लेबाजी में आक्रामकता है ।’’

उन्होंने कहा कि दिल्ली और चेन्नई की धीमी पिचें उनकी टीम को रास आती हैं ।

उन्होंने कहा ,‘‘ हम पहले आठ या नौ मैच चेन्नई और दिल्ली में खेलेंगे । ये विकेट धीमी है जो हमारी टीम को रास आती है ।’’

वॉर्नर ने कहा कि पृथकवास के दौरान खुद को फिट रखने के लिये वह होटल के कमरे के भीतर दौड़ लगाते थे ।

उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे एक बड़ा कमरा मिला था जिसमें मैं दौड़ सकता था ।’’

भुवनेश्वर ने कहा कि इस बार वह पूरा सत्र खेलने को बेकरार हैं ।उन्होंने कहा ,‘‘पृथकवास से बाहर आकर अच्छा लग रहा है । ऐसा लग रहा है कि पिछला आईपीएल अभी ही खत्म हुआ है । मैं कुछ नया नहीं सोच रहा बल्कि अपने बेसिक्स पर ही ध्यान रखूंगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!