लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरू एफसी का एएफसी कप प्लेऑफ मैच अनिश्चितकाल के लिये स्थगित

By भाषा | Updated: April 23, 2021 18:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 अप्रैल भारतीय क्लब बेंगलुरू एफसी का 28 अप्रैल को होने वाला एएफसी कप प्लेऑफ मैच अनिश्चितकाल के लिये स्थगित कर दिया गया है क्योंकि कोविड-19 महामारी के कारण उनके प्रतिद्वंद्वियों का फैसला करने वाला मैच अभी होना बाकी है।

बेंगलुरू एफसी को छह बार की बांग्लादेश प्रीमियर लीग चैम्पियन अबाहानी और मालदीव के ईगल्स के बीच मैच के विजेता से भिड़ना था।

अबाहानी को 14 अप्रैल को ढाका में बांग्लाबंधु नेशनल स्टेडियम में ईगल्स की मेजबानी करनी थी। लेकिन महामारी के कारण लगे देशव्यापी लॉकडाउन के कारण मेजबानों को मैच निलंबित करना पड़ा।

इस मैच को फिर 21 अप्रैल को काठमांडो में कराया जाना था लेकिन यात्रा संबंधित पाबंदियां बाधा बन गयीं।

बेंगलुरू एफसी से जुड़े करीबी सूत्र ने पीटीआई से कहा, ‘‘अभी तक आप कह सकते हैं कि बेंगलुरू एफसी का अगला मैच अनिश्चितकाल के लिये स्थगित ही है। जब तक दूसरा मैच नहीं खेला जाता, तब बेंगलुरू एफसी नहीं खेल सकता क्योंकि उसे उस मैच के विजेता से ही भिड़ना है। ’’

उसने कहा, ‘‘वह मैच 21 अप्रैल को होना था लेकिन दो दिन बीत गये हैं और हमें उस मैच की स्थिति की जानकारी नहीं है। इसलिये बेंगलुरू एफसी के लिये 28 अप्रैल को खेलना संभव नहीं है। ’’

एशियाई फुटबॉल परिसंघ की वेबसाइट पर मुकाबलों के कार्यक्रम के अनुसार बेंगलुरू एफसी का मैच स्थगित ही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअब डील पक्की! भारत-अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट की फाइनल तैयारी शुरू, खुलेंगे निवेश के नए रास्ते

पूजा पाठPanchang 21 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारतफ्री में पढ़ें विदेश के टॉप विश्वविद्यालयों में! भारत सरकार दे रही है 125 छात्रों को स्कॉलरशिप, जानें कैसे करें अप्लाई

पूजा पाठRashifal 21 April 2026: इन 4 राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा आज का दिन, जीवन में आएगी खुशहाली

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!