लाइव न्यूज़ :

पिछले मैच में मिली हार से वापसी करना चाहेगा बेंगलुरू एफसी

By भाषा | Updated: December 27, 2020 18:53 IST

Open in App

मडगांव, 27 दिसंबर पूर्व चैम्पियन बेंगलुरू एफसी सोमवार को यहां जमशेदपुर एफसी के खिलाफ होने वाले इंडियन सुपर लीग फुटबॉल मुकाबले में जीत हासिल करके पिछले मैच में मिली हार से वापसी करना चाहेगा जो उसकी सत्र की पहली हार भी थी।

बेंगलुरू एफसी को 21 दिसंबर को एटीके मोहन बागान से 0-1 से पराजय झेलनी पड़ी और अभी वह 12 अंक से तीसरे स्थान पर काबिज है। उसकी निगाहें जल्द से जल्द मुंबई सिटी एफसी और एटीके मोहन बागान (दोनों के 16 अंक) से अंक के अंतर को कम करने की होगी।

बेंगलुरू का प्रदर्शन इस सत्र में निरंतर नहीं रहा है, उसे तीन जीत के अलावा एक हार का सामना करना पड़ा जबकि तीन मुकाबले ड्रा रहे। टीम जीत की लय नहीं बना सकी है।

वहीं तालिका में छठे स्थान पर काबिज जमशेदपुर की टीम भी पिछले मैच में एफसी गोवा से मिली 1-2 की हार के बाद खेलेगी और चाहेगी कि वह सत्र की अपनी तीसरी जीत हासिल कर ले।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स

ज़रा हटकेVIDEO: वर्ली ट्रैफिक में फंसी महिला का फूटा गुस्सा, बीच सड़क महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन को घेरा

विश्वIran-Us Ceasefire: डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर आगे बढ़ाने का किया ऐलान, होर्मुज में नाकाबंदी रहेगी जारी

भारतताकि आग लगने पर कुआं खोदने की न आए नौबत 

विश्वदुश्मन की नजरों से खुद को यदि देखें तो हम भी वैसे ही दिखते हैं!

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!