लाइव न्यूज़ :

बेले ने दिलायी टोटैनहैम को बड़ी जीत, यूनाईटेड और चेल्सी ने ड्रा खेला

By भाषा | Updated: March 1, 2021 10:07 IST

Open in App

लंदन, एक मार्च (एपी) गेरेथ बेले ने सही समय पर दो गोल दागकर टोटैनहैम को इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) में जीत दिलायी जबकि चेल्सी और मैनचेस्टर यूनाईटेड का मैच गोलरहित बराबर छूटा।

बेले के शानदार प्रदर्शन से टोटैनहैम ने बर्नले को 4-0 से करारी शिकस्त दी। बेले ने दूसरे मिनट में ही अपनी टीम को बढ़त दिला दी थी और फिर उन्होंने 55वें मिनट में टीम की तरफ से चौथा गोल भी किया। इस बीच हैरी केन (15वें मिनट) और लुकास मोरा (31वें मिनट) ने गोल किये।

बेले ने जहां फार्म में वापसी की वहीं शानदार लय में चल रहे हार्वे बर्न्स को घुटने की चोट के कारण बाहर होना पड़ा। इसका प्रभाव उनकी टीम लीस्टर सिटी के प्रदर्शन पर साफ दिखा और उसे आर्सनल से 3-1 से हार झेलनी पड़ी।

चेल्सी ने मैनचेस्टर यूनाईटेड के खिलाफ गोलरहित ड्रा खेलकर कोच थॉमस टुचेल के रहते हुए अपना अजेय रिकार्ड बरकरार रखा।

लिवरपूल ने लगातार चार मैचों में हार के बाद शैफील्ड यूनाईटेड को 2-0 से पराजित किया। पिछले मैचों के खराब प्रदर्शन के कारण लिवरपूल की खिताब की उम्मीदें लगभग समाप्त हो गयी हैं। उसके और शीर्ष पर काबिज मैनचेस्टर सिटी के बीच 19 अंकों का अंतर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!