लाइव न्यूज़ :

हेजलवुड की जगह बेहरेनडोर्फ सीएसके से जुड़े

By भाषा | Updated: April 9, 2021 13:21 IST

Open in App

मुंबई, नौ अप्रैल ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जैसन बेहरेनडोर्फ चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में अपने देश के जोस हेजलवुड की जगह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें सत्र से जुड़ेंगे।

आईपीएल आयोजकों ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। हेजलवुड ने कुछ दिन पहले टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया था।

बायें हाथ के तेज गेंदबाज बेहरेनडोर्फ ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 11 एकदिवसीय और सात टी20 अंतरराष्ट्रीय खेले है।

आईपीएल में यह उनका दूसरा सत्र होगा, इससे पहले वह 2019 में मुंबई इंडियन्स का प्रतिनिधित्व कर चुके है। उस सत्र में उन्होंने पांच मैचों में पांच विकेट झटके थे।

हेजलवुड ने इस साल खेले जाने वाले एशेज और टी20 विश्व कप से पहले खुद को तरोताजा रखने के लिए आईपीएल से हटने का फैसला किया था।

यूएई में खेले गये पिछले सत्र में 30 साल के इस गेंदबाज ने चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए तीन मैच खेले थे।

चेन्नई की टीम शनिवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल 2021 के अभियान की शुरुआत करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

भारतExcise policy case: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश स्वर्ण कांता शर्मा ने अरविंद केजरीवाल की याचिका खारिज कर दी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!