लाइव न्यूज़ :

पिलिसकोवा को हराकर बार्टी स्टुटगार्ट सेमीफाइनल में

By भाषा | Updated: April 24, 2021 10:01 IST

Open in App

स्टुटगार्ट, 24 अप्रैल (एपी) शीर्ष रैकिंग की एश बार्टी ने पहला सेट गंवाने के बाद शानदार वापसी करके पोर्श ग्रां प्री टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

बार्टी ने कारोलिना पिलिसकोवा को 2-6, 6-1, 7-5 से पराजित करके 2019 के फ्रेंच ओपन के बाद अपने पहले क्लेकोर्ट खिताब की तरफ कदम बढ़ाये।

तीसरे और निर्णायक सेट में पिलिसकोवा 5-4 की बढ़त पर मैच के लिये सर्विस कर रही थी लेकिन बार्टी ने पांच ब्रेक प्वाइंट हासिल किये और उनमें से आखिरी मौके पर गेम जीतने में सफल रही। आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने इसके बाद अपनी सर्विस बचाये रखी और फिर चेक गणराज्य की खिलाड़ी की सर्विस तोड़कर मैच अपने नाम किया।

बार्टी सेमीफाइनल में इलिना स्वितोलिना का सामना करेगी। उक्रेन की चौथी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी ने क्वार्टर फाइनल में दो मैच प्वाइंट बचाकर पेत्रा क्वितोवा को 6-7 (4), 7-5, 6-2 से हराया।

दूसरी वरीयता प्राप्त सिमोना हालेप को सेमीफाइनल में पहुंचने में खास परेशानी नहीं हुई। उन्होंने इकाटेरिना अलेक्सांद्रोवा को 6-1, 6-4 से शिकस्त दी। उन्हें अब आर्यना सबालेंका का सामना करना है जिन्होंने एनेट कोंटावीट को 7-5, 4-6, 6-1 से पराजित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: महाराष्ट्र में क्रिकेट मैच बाधित, स्थानीय नेता ने पिच पर चला दिया ट्रैक्टर, वजह आपको चौंका सकती है

विश्वईरान ने अमेरिका के साथ तत्काल बातचीत से किया इनकार, कहा- 'बातचीत के अगले दौर के लिए हमारे पास कोई योजना नहीं'

विश्वरेसलमेनिया 42 में हार के बाद Brock Lesnar ने उतारे ग्लव्स-शूज़… क्या यही था फाइनल गुडबाय?

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

भारतजान में जान आई, पर दहशत बरकरार; पुंछ में युद्ध जैसी आपात स्थिति के लिए मेगा ब्लैकआउट-एयर रेड मॉक ड्रिल रद्द

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!