लाइव न्यूज़ :

कोच शाको बेंटिनिडिस से अलग हुए बजरंग, आंद्रेइ स्टाडनिक से जुड़ सकते हैं

By भाषा | Updated: November 22, 2021 20:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 नवंबर भारत के स्टार पहलवान बजरंग पूनिया ने जॉर्जिया के कोच शाको बेंटिनिडिस से अलग होने का फैसला किया है और वह बीजिंग ओलंपिक कांस्य पदक विजेता आंद्रेइ स्टाडनिक की सेवायें ले सकते हैं ।

बेंटिनिडिस के मार्गदर्शन में बजरंग ने तोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक , 2018 एशियाईखेलों में स्वर्ण और 2019 विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता था । उनके कमजोर लेग डिफेंस में हालांकि ज्यादा सुधार नहीं हुआ ।

बजरंग ने कहा ,‘‘ नये ओलंपिक चक्र के लिये मैं नये कोच की तलाश में हूं । शाको में कोई कमी नहीं है । मैने उनसे बहुत कुछ सीखा लेकिन नये कोच के साथ बेहतर नतीजे मिल सकते हैं ।’’

भारतीय कुश्ती महासंघ के सूत्रों ने बताया कि बजरंग बेंटिनिडिस के तरीकों से खुश नहीं थे ।

सूत्र ने कहा ,‘‘ हमें पता चला है कि तोक्यो ओलंपिक से पहले रूस में जब उसे चोट लगी तो शाको उस पर पूरा ध्यान नहीं दिया । यह बदलाव अपेक्षित था ।’’

स्टाडनिक चार बार की ओलंपिक पदक विजेता और दो बार की विश्व चैम्पियन मारिया के पति हैं । समझा जाता है कि बजरंग ने उनसे संपर्क किया है और उन्होंने भी इसमें रूचि दिखाई है ।

सूत्र ने कहा ,‘‘ आंद्रेइ उक्रेन महासंघ का चुनाव लड़ रहे हैं । वह जीतते हैं तो उनके लिये बजरंग का कोच बनना मुश्किल होगा । देखते हैं ।’’

महासंघ रूस के कोच कमल मालिकोव को भी हटा सकता है जो तोक्यो ओलंपिक रजत पदक विजेता रवि दहिया के कोच हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!