लाइव न्यूज़ :

Ali Aliev Wrestling Tournament: बजंरग पूनिया का कमाल जारी, रूसी पहलवान को हरा जीता गोल्ड मेडल

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: May 3, 2019 08:50 IST

Bajrang Punia: भारतीय रेसलर बजरंग पूनिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अली अलिव रेसलिंग टूर्नामेंट में रूसी पहलवान को हराते हुए 65 किलो कैटिगरी में जीता गोल्ड मेडल

Open in App

अपनी जीत का सिलसिला जारी रखते हुए स्टार भारतीय रेसलर बजरंग पूनिया ने रूस के डगेनस्टन में खेले जा रहे अली अलिव इनविटेशनल टूर्नामेंट में गुरुवार को गोल्ड मेडल जीता है। 

65 किलोग्राम वर्ग में वर्तमान में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी बजरंग ने फाइनल में जोरदार वापसी करते हुए स्थानीय प्रबल दावेदार विक्टर रस्सादिन को 13-8 से मात दी। 

पहले हाफ के बाद 25 वर्षीय भारतीय पहलवान 3-7 से पिछड़ रहा था लेकिन दूसरे हाफ में उन्होंने रूसी पहलवान पर 8-7 की बढ़त ले ली, जिसे उन्होंने जल्द ही 13-7 कर दिया। रस्सादिन ने हालांकि उन्हें ढकेलते हुए एक अंक जुटाते हुए स्कोर 8-13 कर दिया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

इन दोनों पहलवानों के बीच आखिरी बार भिड़ंत 2017 में डान कोलोव में हुई थी, जिसमें पूनिया ने जीत हासिल की थी, लेकिन बाद में बुल्गारिया के बोरिस नोवाचकोव से हारने के बाद उपविजेता रहे थे।

इससे पहले 23 अप्रैल को चीन में हुए एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में बजंरग ने इसी कैटिगरी में कजाकिस्तान के सायतबेक ओकासोव को 12-7 से हराते हुए गोल्ड मेडल जीता था।

बजंरग अब न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वैयर गार्डन में 6 मई को होने वाली 'बीट द स्ट्रीट' प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। 

टॅग्स :बजरंग पूनियारेसलिंग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतस्टार पहलवान विनेश फोगट ने संन्यास का फैसला पलटा, 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स में मेडल जीतने का लक्ष्य

भारतकुश्ती भारत में सिर्फ खेल नहीं, हमारी परंपरा और संस्कृति की विरासत, भारत की प्रो रेसलिंग लीग 2026 में शानदार वापसी के लिए तैयार

भारतकौन हैं पहलवान संजीत कुंडू?, कई गोल्ड मेडल पर कब्जा, ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतना लक्ष्य

विश्वHulk Hogan dies: WWE के दिग्गज रेसलर हल्क होगन का 71 वर्ष की आयु में हृदयाघात से हुआ निधन

अन्य खेलखेल मंत्रालय ने WFI से बैन हटाया, संजय सिंह की मिली कमान

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!