लाइव न्यूज़ :

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप: बजरंग पूनिया और रवि ने कटाया टोक्यो ओलंपिक का टिकट, सेमीफाइनल में पहुंचे

By सुमित राय | Updated: September 19, 2019 17:17 IST

कजाकिस्तान के नूर सुल्तान में खेले जा रहे विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में बजरंग ने कोरिया के जोंग चोलसोन को और रवि ने जापान के यूकी ताकाहाशी को हराया।

Open in App
ठळक मुद्देबरजंग पुनिया (65 किग्रा) और रवि कुमार (57 किग्रा) ने ओलंपिक के लिए टिकट कटाया।बजरंग ने पहली बार ओलंपिक कोटा हासिल किया है।

दुनिया के नंबर-1 भारतीय पहलवान बरजंग पुनिया (65 किग्रा) और रवि कुमार (57 किग्रा) ने कजाकिस्तान के नूर सुल्तान में खेले जा रहे विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में जीत दर्ज करने के साथ ही टोक्यो ओलंपिक के लिए टिकट कटा लिया। बजरंग ने पहली बार ओलंपिक कोटा हासिल किया है।

बजरंग पूनिया ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में कोरिया के जोंग चोलसोन को 8-1 से मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया, जहां उनका सामा कजाकिस्तान के दायलेट नियाजबेकोव से होगा। वहीं रवि ने क्वार्टर फाइनल में पूर्व विश्व चैम्पियन जापान के यूकी ताकाहाशी को 6-1 से हराया। सेमीफाइनल में रवि का सामना रूस के जवुर यूगेव से होगा।

बरजंग पूनिया ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के अपने पहले मुकाबले में क्रिज्सिटोफ बीनकोवस्की को 9-2 से हराया था। इसके बाद उन्होंने प्री क्वार्टर फाइनल में स्लोवाकिया के डेविड हबाट को 3-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी।

वहीं रवि ने इससे पहले प्री-क्वार्टर फाइनल में अर्मेनिया के आर्सेन हारुतयुनयान को 18-6 से करारी मात दी थी। उन्होंने दिन के अपने पहले मुकाबले में कोरिया के किम सुंग ग्वोन को एकतरफा अंदाज में 11-0 से शिकस्त देकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी।

टॅग्स :बजरंग पूनियाटोक्यो ओलंपिकओलंपिक
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

भारतभारतीय खेल 2026ः दांव पर होंगे कई विश्व खिताब, लॉस एंजिलिस 2028 टिकट कटाने का मौका, देखिए शेयडूल, 12 माह कहां व्यस्त रहेंगे खिलाड़ी

अन्य खेलमनोरम अहमदाबाद को ओलंपिक के लिए बनाना होगा वैश्विक शहर

भारतकौन हैं पहलवान संजीत कुंडू?, कई गोल्ड मेडल पर कब्जा, ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतना लक्ष्य

भारतDelhi Olympic winners: ओलंपिक विजेताओं पर पैसों की बारिश?, स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतने पर मिलेंगे इतने करोड़ रुपये, देखिए डिटेल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम