लाइव न्यूज़ :

कंगना रनौत के सपोर्ट में उतरीं बबीता फोगाट, लिखा- बॉलीवुड की मोमबत्ती गैंग अब कहां सो रही है

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: September 9, 2020 21:40 IST

कंगना के ऑफिस पर BMC के निर्देशनुसार जेसीबी से तोड़फोड़ की गई, जिसके बाद बबीता फोगाट उनके सपोर्ट में उतर चुकी हैं...

Open in App
ठळक मुद्देकंगना रनौत के ऑफिस पर चला बीएमसी का बुल्डोजर।कंगना का उद्धव सरकार पर तीखा हमला।कंगना के सपोर्ट में उतरीं बबीता फोगाट।

मुंबई पुलिस के बारे में बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की टिप्पणी के बाद विवाद बढ़ने पर शिवसेना के प्रभुत्व वाले बीएमसी ने 9 सितंबर को उनके बांद्रा बंगला में अवैध निर्माण ध्वस्त करना शुरू किया। हालांकि, बंबई उच्च न्यायालय ने बाद में इस प्रक्रिया पर रोक लगा दी और नगर निगम से यह पूछा है कि उसने परिसंपत्ति में प्रवेश कैसे किया, जब उसकी मालकिन वहां उपस्थित नहीं थी। 

अभिनेत्री कंगना रनौत के वकील ने बुधवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बांद्रा में उनके बंगला का जो हिस्सा दिन में ध्वस्त किया है, वहां उसके अवैध निर्माण के बारे में नगर निकाय झूठ बोल रहा है।

'आज मेरा घर टूटा है, कल तुम्हारा घमंड टूटेगा' 

कंगना रनौत ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, "मुझे पता था कि यह मेरे साथ होगा. इसका कुछ अर्थ है। उद्धव ठाकरे, यह क्रूरता, यह आतंक, अच्छा है कि यह मेरे साथ हुआ, क्योंकि इसका मतलब कुछ है। जय हिंद, जय महाराष्ट्र।"

बबीता फोगाट ने समर्थन में किए ट्वीट

इस विवाद के बाद भारतीय महिला रेसलर बबीता फोगाट भी कंगना रनौत के सपोर्ट में उतर आई हैं। बबीता फोगाट ने बैक-टू-बैक कंगना के पक्ष में ट्वीट किए। उन्होंने लिखा कि "महारष्ट्र में सरेआम लोकतंत्र की हत्या हुई है।"

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा, "एक मध्यमवर्गीय परिवार की बेटी ने अपने खून पसीने की कमाई से मुंबई में एक सपनों का घर बसाया था, जिसको उद्धव ठाकरे सरकार चंद मिनटों में धराशायी कर दिया। उद्धव ठाकरे जी इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा आज नहीं तो कल हिंदुस्तान याद रखेगा।"

बबीता फोगाट ने लिखा, "बॉलीवुड की मोमबत्ती गैंग अब कहां सो रही है। अब कोई अवार्ड वापसी नहीं करेगा। कंगना जैसी बहादुर बहन देशवासियों कभी-कभी पैदा होती है इनको टूटने मत देना। बहन के साथ पूरा देश खड़ा है।"

बृहनमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) की तरफ से बुधवार को की गई कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन करने के आरोप में कुछ महिलाओं समेत करीब 15 लोगों को यहां हिरासत में लिया गया है।

टॅग्स :बबीता फोगाटकंगना रनौतमहाराष्ट्रउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतढोंगी बाबा से जब नेता मिलें, ‘करेला नीम चढ़ा’ हो जाता है !

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

क्राइम अलर्टमहाराष्ट्र बजट सत्र के दौरान बड़ी सुरक्षा चूक मामला: नकली विधान भवन पास रैकेट का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टजीवन में पैसा और नाम कमाना है तो '21 देशों की मिट्टी को छूना' होगा?, स्वयंभू धर्मगुरु अशोक खरात की मुश्किलें और बढ़ी, 5 करोड़ रुपये की जबरन वसूली और मर्सिडीज-बेंज कार खरीदी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!