लाइव न्यूज़ :

अटवाल और किरादेच को ‘ज्यूरिख क्लासिक ऑफ न्यू ऑर्लीन्स’ में अच्छे प्रदर्शन का भरोसा

By भाषा | Updated: April 20, 2021 18:21 IST

Open in App

न्यू ऑर्लीन्स, 20 अप्रैल भारतीय गोल्फर अर्जुन अटवाल को गुरुवार से टीपीसी लुइसियाना में शुरु होने वाले ‘ज्यूरिख क्लासिक ऑफ न्यू ऑर्लीन्स’ में थाईलैंड के किरादेच एफिबर्नारत के साथ ‘बेहतरीन गोल्फ’ खेलने की उम्मीद है।

इस 48 साल के खिलाड़ी का मानना है कि उनकी और किरादेच की जोड़ी के पास 7.4 मिलियन डॉलर (लगभग 55.62 करोड़ रूपये) इनामी राशि वाले पीजीए टूर पर शीर्ष टीमों को आश्चर्यचकित करने की क्षमता है।

इस प्रतियोगिता में दो-दो खिलाड़ियों की 80 टीमें अलग-अलग प्रारूप में चुनौती पेश करेगी।

पिछले साल कोविड-19 महामारी के कारण इसका आयोजन नहीं हुआ था जबकि 2019 में जॉन राह्म एवं रयान पाल्मर की जोड़ी ने खिताब अपने किया था।

अटवाल और किरादेच, दोनों एशिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी रहे हैं और उन्होंने यूरोपीय टूर पर कुल सात खिताब जीते हैं।

अटवाल ने कहा, ‘‘किरादेच को नापसंद करने जैसा कुछ भी नहीं है। वह मेरे जैसे ही खिलाड़ी है। हम ने हाल ही में कुछ दौर में साथ खेला और मैंने देखा कि हम दोनों का खेल एक जैसा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे पता है किरादेच कुछ समय पहले तक संघर्ष कर रहे थे लेकिन मुझे लगता है कि उन्होंने लय हासिल कर ली है। मेरा मानना है कि आप कुछ शानदार गोल्फ देखेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!